
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पंकज त्रिपाठी हुंडई इंडिया (HYUNDAI INDIA) के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। कंपनी ने 29 साल पूरे होने पर यह ऐलान किया है। क्या पंकज त्रिपाठी किंग खान शाहरुख खान को रिप्लेस कर पाएंगे या दोनों
अलग-अलग कैंपेन में नजर आएंगे। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं। हुंडई मोटर इंडिया (HYUNDAI MOTOR INDIA) ने मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी का मकसद
भारतीय ग्राहकों से और गहराई से जुड़ाव बनाना है और पंकज त्रिपाठी जैसी शख्सियत को जोड़कर ब्रांड को और भरोसेमंद और लोगों के करीब दिखाना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। ये भी
पढ़ें:मात्र ₹6.89 लाख में लॉन्च हुई नई गजब CNG SUV, माइलेज होगा काफी शानदार पंकज त्रिपाठी की पहली कार भी थी हुंडई इस मौके पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मेरी पहली कार हुंडई (Hyundai) की ही थी।
इसलिए, इस ब्रांड से मेरा निजी रिश्ता रहा है। मैं सादगी और सच्चाई में विश्वास करता हूं और हुंडई (Hyundai) की सोच से खुद को जुड़ा हुआ पाता हूं। पंकज त्रिपाठी अपनी जमीन से जुड़ी हुई इमेज और
दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अब वो हुंडई (Hyundai) के प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी (Progress for Humanity) विजन को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। हुंडई की प्रतिक्रिया हुंडई मोटर
इंडिया (Hyundai Motor India) के COO तरुण गर्ग ने इस ऐलान पर कहा कि हम पंकज त्रिपाठी का हुंडई (Hyundai) परिवार में स्वागत करते हैं। उनका व्यक्तित्व हमारे ब्रांड के मूल्यों से मेल खाता है और
हमें यकीन है कि वो ग्राहकों से जुड़ने में मदद करेंगे। शाहरुख खान से आगे? हुंडई (Hyundai) की बात करें तो शाहरुख खान साल 1998 से इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि
पंकज त्रिपाठी शाहरुख को रिप्लेस करेंगे या दोनों अलग-अलग कैंपेन में नजर आएंगे। हुंडई इंडिया के 29 साल: बड़ी उपलब्धियां हुंडई (Hyundai) ने भारत में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर
कंपनी ने बताया कि अब तक वह भारत में 1.27 करोड़ से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है, जिनमें से 37 लाख गाड़ियों का एक्सपोर्ट भी हुआ है। यह आंकड़ा हुंडई (Hyundai) को भारत में सबसे बड़ा एक्सपोर्टर
बनाता है। ये भी पढ़ें:मात्र ₹6.89 लाख में लॉन्च हुई नई गजब CNG SUV, माइलेज होगा काफी शानदार कंपनी अब महाराष्ट्र के तलेगांव (Talegaon) में अपनी नई फैक्ट्री की तैयारियों में लगी है, जो 2025 के
आखिरी तिमाही से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा चेन्नई प्लांट को भी मॉडर्न बनाने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। हुंडई (Hyundai) की यह नई रणनीति ब्रांड को एक ‘जनता से जुड़ा और
भरोसेमंद’ चेहरा देने की कोशिश है। पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर के जुड़ने से कंपनी को यकीन है कि वह लोगों से सीधे जुड़ पाएगी और एक भावनात्मक रिश्ता बना सकेगी।