
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
TAURUS HOROSCOPE RASHIFAL : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।
TAURUS HOROSCOPE 6 JUNE 2025, आज वृषभ राशिफल: आज ऑफिस में बेस्ट रिजल्ट देने के लिए ज्यादा अवसरों की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप स्थिर रहेंगे। लेकिन रिलेशनशिप ज्यादा अटेंशन की मांग
करता है क्योंकि छोटे-मोटे मुद्दे सामने आ सकते हैं। कोई भी गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम आपको परेशान नहीं करेगी। वृषभ लव राशिफल- लव अफेयर में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। कुछ महिलाएं प्यार में
धोखा महसूस करेंगी और ऐसे परेशानी से निपटने के लिए मेच्योर होना जरूरी है। आपको पार्टनर के साथ प्रॉपर कम्युनिकेशन करने में भी सतर्क रहना चाहिए, जिससे ईगो से जुड़े ज्यादातर मामले हल हो जाएंगे,
वरना चीजें मुश्किल हो सकती हैं। रिश्ते को मजबूत करने के लिए सरप्राइज गिफ्ट और रोमांटिक डिनर पर विचार करें। कुछ जातक आज अपने क्रश को प्रपोज करने में भाग्यशाली रहेंगे और उन्हें पॉजिटिव
रिस्पॉन्स मिलेगा। ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? वृषभ करियर राशिफल- उन प्रोजेक्ट से जुड़ी मुश्किलें हो सकती हैं जिनके लिए एक्स्ट्रा घंटों तक
काम करने की जरूरत होगी। अपने ज्ञान को निखारें, क्योंकि टीम सेशन या क्लाइंट मीटिंग में इसकी जरूरत होगी। आप क्लाइंट या मैनेजमेंट को इंप्रेस करने के लिए अपने कम्युनिकेशन स्किल का भी इस्तेमाल कर
सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने या कोई नई जिम्मेदारी संभालने के लिए दिन का पहला भाग अच्छा है। जब कंपनी आपको कोई नया काम सौंपती है, तो महसूस करें कि आपकी प्रोफाइल मजबूत हो रही है। वृषभ
आर्थिक राशिफल- पैसों की दिक्कत रहेगी, लेकिन डेली लाइफ पर कोई प्रभाव नहीं होगा। पिछले कुछ निवेश उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं लाएंगे और आप व्यापार विस्तार के लिए धन जुटाने में भी असफल रहेंगे।
लेकिन आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे और कुछ कर्ज भी चुकाएंगे। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं उन्हें हर फैक्टर को एनालाइज करने की जरूरत है और किसी एक्सपर्ट की मदद भी लेनी
चाहिए। ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 6 जून 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 6 जून का दिन? वृषभ सेहत राशिफल- अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। आप दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से कर सकते हैं। दिन
का दूसरा भाग जिम या योगा क्लास ज्वॉाइन करने के लिए भी अच्छा है। फेफड़ों या हड्डियों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। महिलाओं को स्किन एलर्जी हो सकता है, जबकि बच्चे वायरल फीवर या मौखिक
स्वास्थ्य परेशानियों के कारण स्कूल नहीं जा सकेंगे। गाड़ी चलाते समय एल्कोहल पीने से बचना भी अच्छा है। डॉ. जे.एन. पांडेय वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ ई-मेल: [email protected] फोन:
91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)