
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश माना गया है और ये ग्रह ही हमारे कर्मों का फल प्रदान करता है। शनिदेव को मनाने के लिए हर शनिवार विशेष उपाय किए जाते हैं। जो लोग गलत कर्म करते हैं, उनके लिए शनि...
ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश माना गया है और ये ग्रह ही हमारे कर्मों का फल प्रदान करता है। शनिदेव को मनाने के लिए हर शनिवार विशेष उपाय किए जाते हैं। जो लोग गलत कर्म करते हैं, उनके लिए शनि
अशुभ हो जाते हैं। शनि के नाराज होने से कामों में विघनता आती है। साथ ही घर-परिवार में परेशानियां बढ़ जाती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनिवार को ऐसे कामों से बचना चाहिए, जिनसे कुंडली में
शनि नाराज हो सकते हैं। घर में अशांति और दुख बढ़ सकते हैं। कभी भी गरीब व्यक्ति को नहीं सताना चाहिए इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। जानिए शनिवार को किन कामों से बचना चाहिए -ध्यान रखें किसी
बाहरी व्यक्ति से जूते-चप्पल उपहार में न लें। शनिवार को जूते-चप्पल का दान किसी गरीब को करेंगे तो शनि के दोष दूर हो सकते हैं। -शनि को मनाने के लिए शनिवार को तेल का दान करना चाहिए। इन दिन तेल
घर में लेकर नहीं आना चाहिए। -कभी भी किसी गरीब का अपमान न करें। शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं या उन्हे परेशान करते हैं, शनिदेव उन पर कृपा
नहीं करते। -शनिवार को घर में लोहा या लोहे से बनी चीज लेकर नहीं आना चाहिए। इस दिन लोहे की चीजों का दान करना चाहिए। क्या करें उपाय - शनिदेव के लिए काले तिल का दान करें। - शनिवार को पीपल की
पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद सात परिक्रमा करें। - हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। न्याय के देवता हैं शनिदेव - ब्रह्मवैवर्त पुराण में शनिदेव ने पार्वती माता को बताया है कि
मैं सौ जन्मों तक जातक की करनी का फ़ल भुगतान करता हूं। - विष्णु पुराण के अनुसार लक्ष्मी मां ने शनि से पूछा कि तुम लोगों को प्रताडित क्यों रहते हैं, तो शनि महाराज ने उत्तर दिया कि परमात्मा ने
मुझे तीनो लोकों का न्यायाधीश नियुक्त किया हुआ है। - इसीलिए जो भी तीनो लोकों के अंदर अन्याय करता है, उसे दंड देना मेरा काम है।