Ram mandir pran pratishtha : आज अयोध्या राम मंदिर के दर्शन न कर पाएं, तो ऐसे करें श्रीराम की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजाविधि


Play all audios:

Loading...

RAM MANDIR PRAN PRATISHTHA SHUBH MUHURAT : कल यानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस शुभ दिन पर शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना जरूर करें। RAM


MANDIR PRAN PRATISHTHA : अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। देश-दुनियों के हिंदुओं को भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है।  कल यानी 22


जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा में पाषाण मूर्ति जिस भी देवी-देवता की होती, वह भगवान बनकर भक्तों की सभी मनोकानाएं पूर्ति करती हैं। 22 जनवरी को


रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो जाने के बाद भगवान श्रीराम की जो शक्तियां हैं, वह दिव्य शक्तियां मूर्ति में समाविष्ट हो जाएंगी। इस ऐताहासिक पल में अगर आप अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने न जा


पाएं, तो आप घर बैठे ही बड़े आसान विधि से भगवान श्रीराम की पूजा-आराधना कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान श्रीराम के पूजन का शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजनविधि... 22 जनवरी को बन रहे हैं अद्भुत


संयोग: पंचांग के अनुसार, राम मंदिर के उद्घाटन के लिए बेहद शुभ दिन चुना गया है। 22 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और मृगशिरा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जो


बेहद शुभ है। पूजा का शुभ मुहूर्त : राम मंदिर में  भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया


है। भगवान श्रीराम की पूजनविधि : सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें। मंदिर की साफ-सफाई कर लें। इसके बाद एक छोटी चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। चौकी पर राम दरबार की प्रतिमा


स्थापित करें। इसके बाद प्रतिमा पर गंगाजल का छिड़काव करें। भगवान श्रीराम का पंचामृत या कच्चे दूध से अभिषेक करें। इसके बाद उन्हें फल, फूल, धूप-दीप और नेवैद्य अर्पित करें। इसके बाद रामचरितमानस,


सुंदरकांड या राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। अंत में सभी देव-देवताओं के साथ भगवान राम की आरती उतारें। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटे और खुद भी सेवन करें। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई


जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।