
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
HOLASHTAK 2020: जल्द ही रंगों का त्योहार होली दस्तक देने वाला है। लेकिन होली से पहले 8 दिनों तक होलाष्टक मनाए जाते हैं। इस साल होलाष्टक आज यानी 2 मार्च से शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में
होलाष्टक के... Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 2 March 2020 11:02 PM Share Follow Us on __ HOLASHTAK 2020: जल्द ही रंगों का त्योहार होली दस्तक देने वाला है। लेकिन होली से
पहले 8 दिनों तक होलाष्टक मनाए जाते हैं। इस साल होलाष्टक आज यानी 2 मार्च से शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में होलाष्टक के समय को शुभ नहीं माना जाता है। होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल
पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर फाल्गुन की पूर्णिमा तक रहती है। फाल्गुन की पूर्णिमा पर ही होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलाष्टक 2 मार्च 2020 से शुरु होकर 9 मार्च को खत्म होगा। माना जाता है
कि इन दिनों में ही प्रह्लाद की भक्ति से नाराज होकर हिरण्यकश्यप ने होली से आठ दिन पहले उसे कई तरह के कष्ट और यातनाएं दीं। जिसकी वजह से इस समय को अशुभ कहा जाता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं
वो 5 काम जो होलाष्टक के समय में करने से बचना चाहिए। होलाष्टक में नहीं करने चाहिए ये 5 काम 1- शादी- शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे अहम फैसला होता है। शादी का बंधन बेहद पवित्र और शुभ माना
गया है। यही कारण है कि हिंदू धर्म मे होलाष्टक में विवाह करने की मनाही होती है। 2- नामकरण संस्कार- व्यक्ति अपने नाम से ही भविष्य में दुनियाभर में अपनी पहचान बनाता है। व्यक्ति के जीवन पर सबसे
ज्यादा उसके नाम का असर पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि नामकरण संस्कार को शुभ काल में किया जाए। 3-विद्या आरंभ- बच्चों की शिक्षा की शुरुआत भी इस काल में नहीं की जानी चाहिए। शिक्षा किसी के
भी जीवन के सबसे शुभ कार्यों में से एक है। जब अपने बच्चे को किसी गुरु के देखरेख में दिया जाए तो वह शुभ काल हो। ऐसा करने से बच्चा तेजस्वी बनता है। 4-संपत्ति की खरीद-बिक्री- हो सकता है कि आपने
जो संपत्ति खरीदी या बेची है, वह बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन जाए। इसलिए होलाष्टक में संपत्ति की खरीद-बिक्री नहीं करनी चाहिए। 5-नया व्यापार और नई नौकरी- आप नया व्यापार शुरू करना चाहते
हैं या फिर कोई नई नौकरी शुरू करने वाले हैं तो अच्छा होगा उसके लिए होलाष्टक के दिनों को न चुने। होलाष्टक के बाद इन कार्यों को करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी और आप जीवन में
जल्द सफलता हासिल करेंगे।