
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
HAPPY DUSSEHRA 2019 VIJAYADASHAMI:आज 8 अक्टूबर को देशभर में दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इस त्योहार पर आज आपको बताते हैं कुछ
ऐसी... Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 8 Oct 2019 12:32 PM Share Follow Us on __ HAPPY DUSSEHRA 2019 VIJAYADASHAMI:आज 8 अक्टूबर को देशभर में दशहरा यानी विजयादशमी का
त्योहार मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इस त्योहार पर आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जिन्हें इस दिन करने से हर व्यक्ति को बचना चाहिए वरना इसका बुरा असर आपकी
जिंदगी पर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो 5 बातें। कभी भी किसी का बुरा न करें- विजयदशमी के दिन लोगों की बुराईयां करने से बचें। अपने मन में किसी भी व्यक्ति के लिए बुरे विचार न
आने दें। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी गलत काम करने से बचें। पेड़ काटने से बचें- हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पेड़- पौधे बेहद अहम
भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है। जीव-जंतु को नुकसान न पहुंचाएं- दशहरा के दिन
अपने शौक के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या न करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। किसी स्त्री, बुजुर्ग का अपमान- दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या
बड़े-बुर्जुग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। शराब का सेवन- दशहरा के दिन मासं, मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।