
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
गंगा दशहरे पर शुक्रवार को यमुना में महास्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इयके लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में भी विभिन्न आयोजन होंगे, वहीं शहर में जगह-जगह शर्बत व मीठे जल
की प्याऊ... हिन्दुस्तान संवाद मथुराFri, 22 June 2018 07:53 AM Share Follow Us on __ गंगा दशहरे पर शुक्रवार को यमुना में महास्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। इयके लिए घाटों पर विशेष इंतजाम
किए गए हैं। मंदिरों में भी विभिन्न आयोजन होंगे, वहीं शहर में जगह-जगह शर्बत व मीठे जल की प्याऊ लगाई जाएगी। गंगा दशहरा पर महास्नान के लिए विश्राम घाट से बंगाली घाट तक गुरुवार को व्यवस्थाओं को
अंजाम दिया जाता रहा। यमुना पार भी विशेष प्रबंध किए गए। कंसखार पर नगर निगम ने कैंप स्थापित किया है। यहां से महास्नान की व्यवस्थाओं को संचालित किया जाएगा। पीएसी की मोटरबोट के साथ-साथ
गोताखोरों की तैनाती भी की गई है। घाटों पर यमुना में बेरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा सके। इसके लिए महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंज रूम स्थापित किए
गए हैं। गुरुवार को नगर निगम के अफसरों ने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महास्नान को देखते हुए विश्राम घाट से बंगाली घाट के बीच वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।