
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बच्चे कोमल और मासूम होते हैं जिनकी देखभाल करते-करते माता-पिता दिनरात एक कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको जिन बच्चों के बारे में बता रहे हैं उनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको
उन बच्चों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने ताकत के मामले में दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इनकी ताकत का नमूना देख सबके पसीने छूट जाते हैं। बेहद कम उम्र में इन्होंने वर्ल्ड़ रिकॉर्ड बनाए
हैं। आइए बताते हैं इनके बारे में-
1. रिचर्ड सनड्रक – 8 वर्ष की आयु में रिचर्ड सनड्रक की तुलना हरक्यूलस होने लगी थी, उन्हें लोग छोटा हरक्यूलस भी कहते हैं। इतनी छोटी उम्र में रिचर्ड सनड्रक को छोटा हरक्यूलस उनकी जबरदस्त बॉडी के
लिए कहा जाता है। यूक्रेन में जन्मे, अमेरिकी बॉडी बिल्डर रिचर्ड मार्शल कलाकार और एक्टर भी हैं। उन्हें दुनिया के सबसे ताकतवर बच्चे के रूप में जाना जाता है।
2. गियोलिआनो क्लौडीयू स्ट्रो – 90 डिग्री पुश अप्स, कांच की बोतलों पर पुश अप्स और सबसे ज्यादा देर तक हैंडस्टैंड जैसे कई हैरतअंगेज कारनामे इस बच्चे के छोटे हाथों का खेल है। महज 6 साल की उम्र
में यह बच्चा अपनी टेलेंट की वजह से इंटरनेट पर फेमस हो गया था। आज इस रोमानियाई जिमनास्ट बच्चे की पहचान एक बॉडी बिल्डर के तौर पर भी बन चुकी है। स्ट्रो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी
दर्ज है। स्ट्रो ने साल 2011 में एक इतालवी टीवी शो पर दर्शकों के सामने स्टंट करके काफी सुर्खियां बटोरी थी।