
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी शख्स एक बॉलीवुड गाने की धुन बजाता हुए सुना जा रहा है। पाकिस्तानी शख्स एक झील के किनारे बैठा हुआ मधुर
संगीत बजाता हुआ दिखता है। वीडियो को गिलगित ‘बालटिस्तान द लैंड ऑफ ब्यूटी’ नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी शख्स सैफुल्लाह झील के
किनारे बैठकर रुबाब नाम का वाद्ययंत्र बजा रहा है और वीडियो को फहाद बरकत नाम के शख्स ने शूट किया है। झील का कल कल बहता पानी और रूबाब से आती मधुर संगीत ध्वनि कानों को इतनी रास आने वाली लगती है
कि सोशल मीडिया पर लोगों को खासी आकर्षित कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर कर दिया था और पौने तीन लाख से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका था, साथ ही
10 हजार के करीब लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था और लोगों के भर-भरकर कमेंट्स आ रहे थे। पाकिस्तानी शख्स के द्वारा बजाए गए मधुर संगीत की तारीफ करते हुए लोग नहीं थक रहे हैं। वीडियो में दिख
रहा शख्स 2000 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘धड़कन’ का एक गाना- ‘दिल ने ये कहा है दिल से’ की धुन अपने अंदाज में बजाता है। इस गाने को उदित नारायण, सोनू निगम और अलका याज्ञनिक ने आवाज दी थी, गाना काफी
मशहूर हुआ था। आज भी यह गाना जैसे संगीत प्रमियों के दिमाग पर चढ़ा हुआ है। करीब एक मिनट के वीडियों में शख्स के द्वारा बजाए जा रहे संगीत को कुछ लोग आस-पास बैठ सुनते हुए देखे जा रहे हैं, संभवत:
वे सैलानी हैं, क्योंकि वे अपने-अपने मोबाइल फोन के कैमरे से शख्स की तस्वीरें और वीडियो लेते हुए देखे जा रहे हैं। इसी दरमियान झील से गुजरती सैलानियों की एक नौका सामने के दृश्य में और रोमांच भर
देती है। वीडियो में दिख रहा इलाका बेहद खूबसूरत लगता है। फिल्म में इस गाने को संगीत नदीम श्रवण ने दिया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे। पाकिस्तानी शख्स के द्वारा इसी गाने को रूबाब से बजाए
जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर करने से खुद रोक नहीं पा रहे हैं।