लड़कियों के बियर पीने से डरे मनोहर पर्रिकर, ट्विटर पर हुए ट्रोल

feature-image

Play all audios:

Loading...

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो


लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है…सहन शक्ति की सीमा टूट रही है।” मनोहर पर्रिकर अपने इस बयान के चलते सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें ट्रोल करने वालों में ज्यादातर लड़कियां ही


हैं। लड़कियां गोवा सीएम के बयान के विरोध में सोशल मीडिया के जरिये अपना विरोध प्रकट कर रही हैं। लड़कियां #GirlsWhoDrinkBeer के हैशटैग के साथ बियर की तस्वीरें भी पोस्ट कर रही हैं। वहीं बहुत से


यूजर्स मनोहर पर्रिकर के इस बयान की जमकर निंदा कर रहे हैं। ऐसे लोग लिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री का ऐसा बयान बेहद बेवकूफी भरा है। कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी को कार्रवाई करते


हुए तुरंत गोवा सीएम को बर्खास्त कर देना चाहिए। > To Sir, With Love. >  > Cheers from Goa, Mr Parrikar! #GirlsWhoDrinkBeer > C’mon good ladies, let’s make this weekend worth it. 


Use the > hashtag and share your beer pics on my timeline. > The one with the best pic, your beer is on me. > pic.twitter.com/6AX3jejIIV >  > — Nishtha Gautam (@TedhiLakeer) 


February 10, 2018 > #GirlsWhoDrinkBeer pic.twitter.com/AjFHWGZYn5 >  > — Divyaa Moorjanni (Chinese Samosa) (@divya_moorjani) February 10, > 2018 > Not just beer 


pic.twitter.com/VYVEYwKsEN >  > — Kaveri ?? (@ikaveri) February 10, 2018 > Cheers to all you girls out there #GirlsWhoDrinkBeer > pic.twitter.com/eDKAYm0vgp >  > — 


left,right,centre (@vikas73chawla) February 10, 2018 > India's former defence minister is "scared" because "even girls are > now drinking beer". 


https://t.co/xJ41mnXQfL >  > — Saikat Datta (@saikatd) February 10, 2018 > PM is annoyed by women who laugh, Parrikar is scared of girls > drinking beer. Yogi offers solution 


keep them tied to the door post. >  > — Tushar GANDHI (@TusharG) February 10, 2018 > parrikar: girls have started eating shit now and it's horrible i > think. >  > 


random girls on twitter holding shit: mr parrikar im sorry? can u > pls elaborate how is it bad? >  > — shawarma (@followkarnare) February 10, 2018


https://twitter.com/SoofiHeart/status/962247180890333184 > Hey @manoharparrikar. I know women who drink beer, wine, vodka & > whiskey & some smoke pot too. They're all 


smart, self-sufficient, > strong women who don't need your approval. That said, even when > totally wasted, they make more sense than you do. #GirlsWhoDrinkBeer > 


#GuysWhoTalkShit >  > — VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) February 10, 2018 बता दें कि पर्रिकर ने हर साल राज्य विधानमंडल विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले राज्य युवा संसद को संबोधित करते


हुए कहा, ‘मैं सभी लोगों की बात नहीं कर रहा हूं, जो लोग यहां बैठे हैं मैं उनकी बात भी नहीं कर रहा हूं।’ गोवा के सीएम ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा, ‘जब मैं आईआईटी में था, तो वहां एक


छोटा समूह था जो गांजे का नशा करता था। तो, यह कोई आज की परिघटना नहीं है। कुछ छात्रों पर पोर्नोग्राफी (अश्लील फिल्म) का जुनून सवार था।’ राज्य में नशीले पदार्थों के होने वाले व्यापार के बारे


में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ‘अपराधियों की धर-पकड़ लगातार जारी है और ये तब तक जारी रहेगा जब तक ये पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। हालांकि मुझे विश्वास नहीं है कि ये पूरी तरह से खत्म हो


पाएगा।’