
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
राजनीति में आने की संभावनाओं से इनकार कर चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर के एक ट्वीट से विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने शनिवार (19, जनवरी, 2019) को राष्ट्रीय राजधानी
दिल्ली और कथित तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। पूर्व क्रिकेटर के ट्वीट पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी उन्हें खुद दिल्ली का निरक्षण करने की खुली
चुनौती दे डाली। आप समर्थकों ने भी गंभीर के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की। दरअसल गौतम गंभीर ने एक कविता के जरिए दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं दिल्ली हूं। ललचाई आंखों से सहमी मैं
दिल्ली हूं। फुटपाथों पर ठंड में सिकुड़ती मैं दिल्ली हूं। अस्पतालों में रेंगती मैं दिल्ली हूं। सिस्टम से झगड़ती मैं दिल्ली हूं। कड़वी हवा में सांसें गिनती मैं दिल्ली हूं। मफलर, गेरुआ और खादी
के बीच अपने नंगेपन को छुपाती मैं दिल्ली हूं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी के ट्वीट पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज रिट्वीट कर लिखा, ‘गंभीर जी चुनौती स्वीकार कीजिए। दिल्ली के नाइट शेल्टर्स, अस्पतालों में
औचक निरीक्षण करते हैं। कोई और भाजपा सरकार यह चुनौती नहीं देगी।’ आप सोशल मीडिया इंचार्ज अंकित लाल ने गंभीर के ट्वीट को दिल दहला देने वाला बताया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि, ‘चलिए
जिम्मेदारी लेते हैं। सड़क पर चलते हैं और दिल्ली सरकार के स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक और आपकी पसंद के रैन बसेरों में सुविधाओं की जांच करते हैं, जिनका आपके फेसबुक और ट्विटर पर लाइव प्रसारण
किया जा सके।’ ट्वीट में आगे लिखा गया कि वह इसे स्वीकार करें और विधायक को उनके जवाब का इंतजार है। गंभीर के ट्वीट पर सोशल मीडिया में आप समर्थक भी खासे भड़क गए। दीपक सहगल ने ट्वीट कर लिखा,
‘अरे क्यों ड्रामे कर रहे हो गंभीर जी। आ जाओ मैदान में आखिर नई दिल्ली सीट से सांसद का चुनाव तो आप को ही लड़ना है लेखी जी की छुटटी तो आप ने करवा ही दी।’ एक ट्वीट में लिखा गया कि ‘हर साल दिल्ली
का बजट सैकड़ों करोड़ रुपए की दर से बढ़ रहा है जबकि शीला दीक्षित सरकार में यह स्थिर था। सोचिए बिना भ्रष्टाचार खत्म किए यह कैसे मुमकिन है?’ प्रभात लिखते हैं, ‘गंभीर जी की बोलती बंद हो गई।’
जानना चाहिेए कि कुछ यूजर्स ने गंभीर के समर्थन में भी ट्वीट किए। महिमा लिखती हैं, ‘उन्हें आपकी चुनौती की जरुरत नहीं। वह खुद इसके गवाह बने हैं और तब जाकर ट्वीट किया। आपके रिप्लाई का इंतजार
रहेगा। मगर हम जानते हैं कि आपका जवाब नहीं मिलेगा।’ पॉलुमी ने गंभीर की कुछ तस्वीरें शेयर कर ट्वीट किया, ‘आप लेट हो गए। बिना लाइव टेलीकास्ट के वो दिल्ली में लोगों की मदद कर रहे हैं।’ अमरेंद्र
डोरा लिखते हैं, ‘लाइव टेलीकास्ट का इंतजार रहेगा।’