
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
नोकिया 3310 कल (18 मई) को पूरे भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। अगर यह फोन आप खरीदना चाहते हैं तो हम ऐसे कारण बताते हैं कि इसे क्यों खरीदना चाहिए? इसके अलावा इसे क्यों नहीं खरीदना चाहिए यह
भी हम आपको बताएंगे। नोकिया 3310 उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो स्मार्टफोन नहीं चलाना जानते हैं। उनको स्मार्टफोन चलाना सिखाना भी मुश्किल है। यह ऐसे माता-पिता के लिए अच्छा विकल्प है
जिनको मोबाइल की जरूरत है लेकिन स्मार्टफोन नहीं रख सकते। अगर बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखना चाहते हैं और बच्चों से कनेक्ट रहने के लिए मोबाइल देना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प है। इसमें बड़े
आईकॉन दिए गए हैं और सिर्फ जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। नोकिया 3310 में उसका सबसे प्रसिद्ध स्नेक गेम प्री इंस्टॉल दिया गया है। इसके अलावा कुछ और गेम भी दिए गए हैं। नये 3310 को स्मार्टफोन्स की
तुलना में कॉम्पैक्ट बनाया गया है। वहीं यह काफी मजबूत भी है। इसमें इस्तेमाल की गई प्लास्टिक अच्छी है यह गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा। इसके अलावा आप अपनी 3310 से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा
करना चाहते हैं तो इसे खरीदने का यह भी एक कारण हो सकता है। क्यों न खरीदें नोकिया 3310 आजकल जब कंपनियां 4जी नेटवर्क को बढ़ावा दे रही हैं। यह फोन केवल 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है यह इसकी सबसे
बड़ी कमजोरी है। अगर इस फोन पर इंटरनेट चलाएंगे तो कुछ भी सर्च करने में काफी वक्त लगेगा। अब सभी कंपनियां बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन बना रही हैं। नोकिया 3310 की स्क्रीन काफी छोटी है। बड़ी
स्क्रीन की तुलना में इसमें कुछ भी सर्च करना कठिन होगा। इसमें अगर कोई ऐप सबसे नीचे है तो उस तक जाने के लिए बटन से स्क्रोल करना पड़ेगा। [embedded content] नोकिया 3310 में कोई भी ऐप इंस्टॉल
नहीं किया जा सकता। आज के दौर में जब सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए व्हॉट्सऐप जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसमें कोई भी ऐप न होना इसमें एक बड़ी कमी हैं।
कैमरे की बात करें तो इसका कैमरा भी काफी कम रिजॉल्यूशन वाला है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 3310 रुपये में पेश किया है। इतने रुपये में तो कई कंपनियों के स्मार्टफोन आ जाते हैं।