
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अहं और अहंकार आज मोदी जी में नजर आ रहा है।
कांग्रेस नेता ने गुरुवार (2 जुलाई, 2020) को ट्वीट कर कहा कि अहं और अहंकार ने रावण की लंका जला दी और दुर्योधन के अहं और अहंकार ने महाभारत का युद्ध करा दिया। यही अहं और अहंकार आज मोदी जी में
नजर आ रहा है। यदि मोदी जी का अहं दंभ और अहंकार इसी प्रकार रहा तो हमारा देश भी तबाह होने से नहीं बचेगा। मोहन भागवत जी जरा मोदी जी को नियंत्रित करो। ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस महासचिव
प्रियंका गांधी का भी एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका कहती नजर आती है, ‘देश ने घमंड और अहंकार को कभी माफ नहीं किया है। इतिहास इसका गवाह है। महाभारत इसका गवाह है।’ कांग्रेस महासचिव
ने कथित तौर पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। भगवान श्री कृष्ण जब दुर्योधन को समझाने गए तो उन्होंने कृष्ण जी को भी बंधक बनाने की कोशिश की।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1278502692726292482 इधर दिग्विजय सिंह पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्विटर यूजर अमित तेवतिया @am861454 लिखते
हैं, ‘यहां ट्विटर पर उंगली घिसने के बजाय बेहतर होगा कि प्रियंका के अवैध सरकारी बंगले पर जाकर सामान बंधवाने में पंजे घिसो और फोटो डालो। मुकेश कुमार @devidm603 लिखते हैं, ‘चार लाइन बिना देखे
बोल नहीं पाते ?? और चले हैं नेता बनने????’ जयचंद @Jaichau85457143 लिखते हैं, ‘आपके उपर एक कहावत सटीक बैठती है। रस्सी जल गई लेकिन अकड़ नहीं गई।’ [embedded content] ऐसी ही देवेंद्र मिश्रा
@devmishra103 लिखते हैं, ‘ये में क्या सुन रहा हूं आप राम और कृष्ण की बात कर रहे हैं। वही राम कृष्ण जिनको आपकी पार्टी काल्पनिक मानती है… है कि नहीं।’ भारतीय @ikpandey6 नाम से एक यूजर लिखते
हैं, ‘लंका तो कांग्रेस की जली है। जिस दिन आशाराम बापू जी के ऊपर इतना गंदा आरोप लगा कर जेल में डाला गया था, उस दिन से देख लो और सोचो लंका दहन किसका हुआ है। आज कांग्रेस बीजेपी दोनों खामोश हैं।
अगर किसी से सवाल करो तो जवाब नहीं देते।’ राधे सिंह तोमर @radhesinghtoma1 लिखते हैं, ‘इसी अहंकार ने कांग्रेस की लुटिया डुबो दी, पर अहंकारी अभी अहंकार में चूर हैं। तुष्टिकरण व हिंदुओ का शोषण
तुरंत बंद करे कांग्रेस।’