द‍िल्‍ली पुलिस की गाड़ी में बीजेपी का झंडा थामे तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए दिग्विजय सिंह, यूजर बोले- जानना चाहते हो तो हवेली पर आ जाना

feature-image

Play all audios:

Loading...

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीते बुधवार (19, अप्रैल) को ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दिल्ली पुलिस कुछ महिलाओं को


गाड़ी में बैठाकर लेकर जा रही है। गाड़ी में बैठी एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी का झण्डा पकड़ा हुआ है। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस इन महिलाओं को गिरफ्तार कर ले जा रही है या नहीं।


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘भाजपा रैली से सत्याग्राही को लेकर जाती हुई पुलिस, क्या दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इस प्रकार के आदेश दिए हैं।’ इस पर ट्विटर यूजर्स ने


कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए लिखा, ‘आप फालतू ही तो बैठे हो, आरटीआई लगाकर खुद ही पता कर लो।’ वहीं पाकिस्तान का जीजा नाम से ट्विटर अकाउंट पर दिग्विजय सिंह का मजाक बनाते हुए लिखा, ज्यादा


जानना है तो हवेली पर आ जाना। सत्येंद्र सिंह लिखते हैं, ‘हर चौक पर पुलिस सीटी बचा रही है, जोकि खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत


करेंगे। आप भी उनके साथ चले जाना।’


सुरेश देवशानी ने ट्विट ने कर लिखा, ‘दिग्गी जी आप नैतिकता की दुहाई ना दे अच्छा होगा।’ अमित नाम के यूजर ने लिखा, ‘खाली हैं इसलिए कुछ भी बकवास करते हैं दिग्गी।’ फोक्स केचर ने लिखा, ‘दिग्विजय


सिंह जी जरा ध्यान से देखिए ये तो अमृता सिंह जी लग रही हैं।’ यश कैसा शोर है ने लिखा, आपकी सरकार में तो दामादजी को z+ सुरक्षा दी जाती है इतना तो आपको याद होगा। राग राग हिंदू ने लिखा दिग्विजयजी


आपके राज में तो देश सिमी के आतंकियों का घर बना गया था। ये जो हो रहा है ठीक हो रहा है। संजय शर्मा ने लिखा कि जाओ चाचा मुख्यमंत्री केजरीवाल से जाकर पूछो। प्रियाव देसाई ने लिखा, ‘ध्यान से देखो


दिग्गी साहब, पुलिस महिलाओं को लिफ्ट दे रही है।’


दूसरी तरफ कुछ ट्विटर यूजर ने दिग्विजय का समर्थन भी किया। मोहम्मद नईम अशरफ ने ट्विट कर लिखा, ‘भाजपा के शासन में दे भी सकते हैं यहां कोई नियम कानून नहीं।’ संजीव त्यागी ने लिखा, ‘गधे पकड़ से जा


रहे हैं।’


— SSR (@sukhdevsinghra2) April 19, 2017


हर चौक पर पुलिस सिटी बजा रही है, जो की खुलेयाम आचार संहिता का उलंघन है। @ArvindKejriwal इसके खिलाफ EC में शिकायत करेंगे।?? आप भी चले जाओ।


— ATULYA ASSOCIATES (@saty_satya) April 19, 2017


भाजपा के शासन में दे भी सकते हैं यहाँ कोई नियम – कानून थोड़ी है।


— Md. Naiem Ashraf (@MdNaiemAshraf1) April 19, 2017


https://twitter.com/shor_hai/status/854714318025371648


ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता (एसई) से लेकर अधिशासी अभियंता (एसई)(सिविल) स्तर के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी अधिकारियों को 9 जून तक अपना नया कार्यभार संभालने के


सख्त आदेश भी दिए गए हैं।