
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 132 रन जड़कर टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत दिला दी। धवन ने सिर्फ 71 गेंदों में शतक ठोक जड़ा। वह श्रीलंका
के खिलाफ दूसरा सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह धवन के करियर की 11वीं सेंचुरी थी। इसी के साथ वह विश्व क्रिकेट में 40 और भारत के 9वें एेसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे
क्रिकेट में 11 सेंचुरी जड़ी हैं। अन्य 39 खिलाड़ियों में तीन ही एेसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने धवन से कम पारियां खेलकर 11 शतक जड़े हैं। धवन ने 86वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है।
अॉस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्न भी उन्हीं के साथ संयुक्त रूप से काबिज हैं। साउथ अफ्रीका के ओपनर्स हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने क्रमश: 64 और 65वीं पारी में 11 शतक जड़े थे। वहीं भारतीय कप्तान
को यह मुकाम हासिल करने में 82 पारियां लग गई थीं। पहले वनडे में रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद धवन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 146.66 की स्ट्राइक रेट से 90 गेंदों में 20 चौकों
और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन मारे। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली के साथ 197 रनों की साझेदारी की। वनडे इतिहास में श्रीलंकाई सरजमीं पर दूसरे विकेट के लिए यह सबसे बड़ी
साझेदारी है। इसके अलावा दाम्बुला मैदान पर खेली गई यह सबसे लंबी निजी पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमीम इकबाल (127 रन) के नाम था, जो उन्होंने इसी साल मार्च में बनाया था। धवन के 132 रन किसी भी
भारतीय द्वारा श्रीलंका में बनाया गया तीसरा सर्वाधिक निजी स्कोर है। विराट कोहली ने भी शिखर धवन का बखूबी साथ दिया और 70 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। सबसे तेज 11 शतक जड़ने वाले
खिलाड़ी: गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 43.2 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर भारत के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेहमान टीम ने केवल 28.5 ओवरों में
एक विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने 127 गेंदों शेष रहते एक शानदार जीत के साथ इस सीरीज का आगाज किया। https://www.youtube.com/watch?v=u7aEWjmcjL4