
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BABITA PHOGAT’S WEDDING PICS: कॉमनवेल्थ ग्रेम्स (commonwealth games) में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की इकलौती महिला रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) जल्द ही रेसलर विवेक सुहाग के साथ शादी
के बंधंन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी हैं। यह जानकारी बबीता ने खुद अपने सोशल अकाउंट पर शादी से जुड़ी रस्मों की तस्वीरें शेयर कर दी है। इंटरनेट पर बबिता की
शादी की पहली रस्म बान की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इनमें वे अपने सगे संबंधियों के साथ दिख रही हैं। रेसलर बबीता फोगाट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनके कैप्शन में लिखा, शादी की पहली रस्म
‘बान’। शादी की इस पहली रस्म में बबीता फोगाट लाल और नीले रंग के सूट में दिख रही हैं। इसके अलावा रस्स में जुड़ी तस्वीरें जैसे शादी का शगुन हाथ में लेते हुए, सूरज को अर्घ्य देते हुए, हाथों में
पहली मेहंदी की छाप दिखाते हुए और ओखली चलाते हुए भी तस्वीरें भी शेयर की। Real ‘दंगल गर्ल’ की विवेक के साथ यह अरेंज मैरिज है। बबीता के लिए विवेक को उनके पैरेंट्स ने खोजा है। बबीता की शादी को
लेकर पूरे फोगाट परिवार में धूम है। इसका अंदाजा उनकी तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है। 27 नवंबर को उनकी शादी की लग्न लिखी और गुरुवार (28 नवबंर) को बान की रस्म हुई। 1 दिसंबर को वह और विवेक
सुहाग शादी के बंधंन में बंधेंगे। बबीता की शाही शादी हरियाणा से हो रही है, हालांकि, रिसेप्शन 2 दिसंबर को दिल्ली में होगा। उनकी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित
शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भी आने की संभावना है। इसके अलावा खेल और बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां भी शिरकत कर सकती हैं। रिसेप्शन में आमिर खान के आने की भी संभावना जताई जा रही है।
बबीता फोगाट ने 2014 ग्लासगो और 2018 गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वे दिल्ली में 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। इस खास उपलब्धि पर सरकार ने
बबीता को 2013 में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर एसआई बनाया था। वे देश के लिए कई बार अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाकर देश का नाम ऊंचा कर चुकी हैं। हालांकि, अब वे राजनीति में कदम रख
चुकी हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन था। बबीता के होने वाले पति विवेक सुहाग भी पेशे से पहलवान हैं। विवेक भारत केसरी के विनर रहे हैं। उन्होंने साल 2018
में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।