Rcb ने जीत के साथ ipl-10 में किया अपने सफर का अंत, dd को 10 रन से दी मात

feature-image

Play all audios:

Loading...

आइपीएल 10 में प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेले गए 56 वें मुकाबले में दिल्ली को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का


फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए। दिल्ली जीत के लिए मिले लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई।


बैंगलोर का पहला विकेट विष्णु विनोद के तौर पर गिरा। विनोद को पैट कमिंस ने 3 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। गेल अपने अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हो गए। शाहबाज नदीम ने उन्हें जहीर के हाथों


कैच करवाया। ट्रेविस हेड 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। विराट ने अच्छी पारी खेली और 45 गेंदों पर 58 रन बनाकर जहीर की गेंद पर आउट हो गए। केदार जाधव 12 रन बनाकर रन आउट हुए। सचिन बेबी 12 रन बनाकर आउट


हुए। शेन वॉटसन 5 और पवन नेगी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में दिल्ली का पहला विकेट संजू सैमसन का गिरा। संजू को आवेश खान ने बिना खाता खोले कोहली के हाथों कैच आउट करवाया। करुण नायर शेन


वॉटसन की गेंद पर केदार जाधव के हाथों कैच आउट हुए। नायर ने 26 रन बनाए। श्रेयस अय्यर को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस का कैच शेन वॉटसन ने पकड़ा और उन्होंने 32 रन बनाए। मार्लन सैमुअल्स


को भी हर्षल ने आउट किया। सैमुअल्स बिना खाता खोले ही हर्षल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कोरी एंडरसन को ट्रेविस हेड ने 3 रन पर आउट किया। एंडरसन को विष्णु विनोद ने स्टंप आउट किया। पैट कमिंस


भी 7 रन पर ट्रेविस हेड की गेंद पर आउट हुए। कमिंस का कैच विराट ने पकड़ा। रिषभ पंत को हर्षल पटेल ने 45 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अमित मिश्रा पवन नेगी की गेंद पर 7 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।


मो. शमी 21 रन बनाकर पवन नेगी की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। दिल्ली का आखिरी विकेट जहीर के तौर पर गिरा। वो 2 रन बनाकर पवन नेगी का शिकार बने। शाहबाज नदीम 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर की तरफ से


हर्षल पटेल और पवन नेगी ने तीन-तीन, ट्रेविस हेड ने दो जबकि आवेश खान और शेन वॉटसन ने एक-एक विकेट लिए। हर्षल पटेल को मैन आॅफ द मैच चुना गया। [matchcode-to-post id=”ddbc05142017183433″] यहां


पढ़ें LIVE IPL DELHI DAREDEVILS VS ROYAL CHALLENGERS BANGLORE MATCH CRICKET SCORE, T20: 11:45 PM: पवन नेगी दिल्ली की पारी का अंतिम ओवर कर रहे हैं। शाहबाज नदीम ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर


स्ट्राइक शमी को दे दिया। दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। तीसरी गेंद पर जहीर खान ने सिंगल लिया, चौथी गेंद पर शाहबाज नदीम कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर भी कोई


रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर शाहबाज नदीम ने विराट कोहली को आसान कैच थमा दिया। इस तरह दिल्ली डेयरडेविल्स की पूरी टीम 20 ओवर में 151 रन पर आॅलआउट हो गयी और आरसीबी ने मुकाबला 10 रन से अपने नाम कर


लिया। 11:38 PM: दिल्ली को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन बनाने हैं। मोहम्मद शमी के साथ शाहबाज नदीम क्रीज पर हैं। 11:33 PM: पवन नेगी ने अमित​ मिश्रा को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली के 8वें


विकेट का पतन किया। दिल्ली को मैच जीतने के लिए आखिरी 2 ओवर में 27 रन बनाने हैं। मोहम्मद शमी और शहबाज नदीम की जोड़ी क्रीज पर है। 11:28 PM: 17वें ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 127/7,


जीत के लिए 18 गेंदों में 35 रन की दरकार है। मोहम्मद शमी और अमित मिश्रा क्रीज पर मौजूद हैं। 11:26 PM: हर्षल पटेल ने रिषभ पंत को क्लीन बोल्ड करके दिल्ली की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर


दिया। दिल्ली को जीत के लिए 20 गेंदों में 43 रन बनाने हैं और उसके सात विकेट गिर चुके हैं। रिषभ पंत ने 34 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। 11:20 PM:


ट्रेविस हेड ने पैट कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच करा कर दिल्ली के छठे विकेट का पतन किया। 11:18 PM: ट्रेविस हेड ने कोरे एंडरसन को ​आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। एंडरसन सिर्फ तीन रन


बनाकर विष्णु विनोद द्वारा स्टंप आउट हुए। 11:17 PM: दिल्ली डेयरडेविल्स को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 58 रन की जरुरत है। रिषभ पंत और कोरे एंडरसन क्रीज पर हैं। 11:06 PM: 13वें ओवर की


समाप्ति पर दिल्ली का स्कोर 90-4, रिषभ पंत 25 और कोरे एंडरसन 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच जीतने के लिए 42 गेंदों में 72 रन बनाना जरूरी है। 10:59 PM: हर्षल पटेल ने श्रेयस अय्यर और


मार्लोन सैमुअल्स को लगातार गेंदों पर आउट कर दिल्ली को मुसीबत में डाल दिया। अय्यर 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं सैमुअल्स अपना खाता भी नहीं खोल सके। दिल्ली को मैच जीतने के लिए 48 गेंदों में


75 रन बनाने हैं। रिषभ पंत और कोरे एंडरसन क्रीज पर हैं। 10:26 PM: शेन वॉट्सन ने करुण नायर को केदार जाधव के हाथों कैच करा कर दिल्ली के दूसरे विकेट का पतन किया। नायर ने 26 रन बनाए। उनके आउट


होने के बाद श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए रिषभ पंत क्रीज पर आए हैं। 10:14 PM: तीसरे ओवर की समाप्ति पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। करुण नायर 12 और श्रेयस


अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 10:11 PM: आवेश खान ने दिल्ली की पारी के पहले ही ओवर में संजू सैमसन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलायी। उनके आउट होने के


बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। 9:45 PM: कोरे एंडरसन आरसीबी की पारी का अंतिम ओवर डाल रहे हैं। उनके ओवर की पहली गेंद पर पवन नेगी ने 2 रन लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी।


अगली गेंद वाइड थी। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बन सका। तीसरी गेंद पर पवन नेगी ने चौका जड़ा। चौथी गेंद पर भी गेंद पवन नेगी के बैट का एज लेते हुए स्लिप के उपर से चार रनों के लिए सीमा रेखा के


पार चली गई। पांचवीं गेंद पर पवन नेगी ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर एक रन बना और आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। 9:39 PM: पैट कमिंस ने आरसीबी को छठा झटका देते हुए सचिन


बेबी को कोरे एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया। बेबी ने 12 रन बनाए। 19वें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 145 रन। 9:33 PM: केदार जाधव के आउट होने के बाद शेन वॉट्सन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए


हैं। सचिन बेबी दूसरे छोर पर मौजूद हैं। आरसीबी ने 138 रन बना लिए हैं। 9:30 PM: केदार जाधव 12 रन बनाकर पैट कमिंस के सीधे थ्रो पर रन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। आरसीबी ने अपना पांचवां विकेट


गवां दिया है। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 131-5 9:24 PM: जहीर खान ने विराट कोहली की पारी का अंत कर आरसीबी के चौथे विकेट का पतन किया। शहबाज नदीम ने सीमा रेखा पर विराट कोहली का कैच लपका।


उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। 9:18 PM: 16वें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 112/3, विराट कोहली 52 और केदार जाधव 5 रन बनाकर क्रीज पर


हैं। 9:13 PM: ट्रेविस हेड मात्र 2 रन बनाकर रन आउट हुए, श्रेयस अय्यर के थ्रो पर जहीर खान ने उन्हें रन आउट किया। इस प्रकार आरसीबी के तीसरे विकेट का पतन हुआ। केदार जाधव क्रीज पर विराट कोहली का


साथ दे रहे हैं। विराट कोहली अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। 9:10 PM: शहबाज नदीम ने क्रिस गेल को जहीर खान के हाथों कैच करा कर आरसीबी के दूसरे विकेट का पतन किया। गेल ने 38 गेंदों का सामना करते हुए


तीन चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 48 रन बनाए। 9:01 PM: 13वें ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 96/1, क्रिस गेल 48 और विराट कोहली 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 66 रन की


साझेदारी हो चुकी है। 8:56 PM: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की पारी के 12वें ओवर की समाप्ति हो चुकी है। क्रिस गेल और विराट कोहली जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों


की साझेदारी हो चुकी है। कोहली 41 और गेल 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 8:23 PM: पैट कमिंस ने विष्णु विनोद को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई है। विष्णु विनोद सिर्फ तीन रन बना सके। पांच


ओवर की समाप्ति पर ​रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का स्कोर 30/1 8:19 PM: चार ओवर की समाप्ति के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का स्कोर 27/0, क्रिस गेल 24 और​ विष्णु विनोद दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद


हैं। दिल्ली की ओर से मोहम्मद शमी और जहीर खान ने अब तक दो-दो ओवर की गेंदबाजी की है। 8:10 PM: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के लिए इस मुकाबले में क्रिस गेल के साथ विष्णु विनोद सलामी बल्लेबाज की


भूमिका में उतरे हैं। दिल्ली के लिए पहला ओवर कप्तान जहीर खान ने किया। इस ओवर में दस रन बने। दूसरा ओवर मोहम्मद शमी ने किया और इस ओवर में 7 रन बने। टीमें :- दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान


(कप्तान), संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), मौर्लोन सैमुअल्स, कोरे एंडरसन, पैट कमिंस, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: क्रिस गेल, विराट


कोहली (कप्तान), विष्णु विनोद, ट्रेविस हेड, केदार जाधव (विकेटकीपर), शेन वाटसन, सचिन बेबी, पवन नेगी, हर्षल पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।