
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
IPL 2019, RCB VS MI: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल के सातवें मुकाबले में आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने छह रन से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस
मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक समय मुंबई इंडियंस ने मात्र 145 रनों पर 7 विकेट खो दिए थे। लेकिन आखिरी के तीन ओवरों में आलराउंडर हार्दिक पांड्या की आतिशी पारी
की मदद से मुंबई ने 187 रन का स्कोर बना लिया। पांड्या ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 32 रन बनाए। इस दौरान पांड्या ने एक ऐसा सिक्स मारा
जो सीधा स्टेडियम की छत पर जा गिरा। पांड्या ने आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर मोहम्मद सिराज को ऐसा सिक्स मारा कि गेंद सीधा स्टेडियम की छत पर जा गिरी। उनका ये छक्का देख सभी की आंखें फटी की फटी
रह गई। पांड्या ने ये सिक्स लगाने के बाद सिरज की तरफ देखा और अपनी मसल्स दिखाईं। बता दें जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस ने अब्राहम डिविलियर्स के अर्धशतक पर पानी
फेरते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया। तीन बार की चैम्पियन मुंबई की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि बेंगलोर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन डिविलियर्स ने नाबाद 70 रन बनाए। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते
हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया। हार्दिक पांड्या की विस्फोटक पारी की मदद से मुंबई ने अंतिम तीन ओवर में 40 रन बटोरे। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में पांच विकेट पर 181
रन ही बना सकी और ये मैच हार गई।