
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत का मुख्य सुधारक बताया है। ओबामा ने ‘टाइम’ पत्रिका में मोदी का परिचय लिखते यह टिप्पणी की है। टाइम ने मोदी को दुनिया के
100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया है। ‘इंडियाज रिफॉर्मर इन चीफ’ शीर्षक से लिखे गए इस परिचय में ओबामा ने लिखा, आज मोदी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं। उनकी जीवनगाथा (गरीबी
से प्रधानमंत्री तक) से भारत के उदय की गतिशीलता और संभावना झलकती है। उन्होंने लिखा, मोदी ने अनेक भारतीयों को अपने रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने भीषण गरीबी को कम करने, शिक्षा
को बेहतर बनाने, महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाने, भारत की वास्तविक आर्थिक संभावनों को प्रकट करने और जलवायु परिवर्तन से निबटने के लिए एक महत्वाकांक्षी नजरिया पेश किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति
ने लिखा, भारत के समान मोदी प्राचीन और आधुनिकता को ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। वह योग पद्धति के प्रबल समर्थक हैं, जो ट्विटर के जरिये भारतीयों से जुड़ते हैं और डिजिटल भारत की कल्पना करते हैं।
ओबामा ने पिछले साल मोदी की वाशिंगटन यात्रा को याद किया जब दोनों नेता अमेरिका के विख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ़ मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पर गए थे। उन्होंने कहा, हमने किंग और
गांधी की सीखों पर चिंतन किया। हमने यह स्वीकार किया कि हमारी विविधताएं और आस्थाएं हमारी ताकत हैं जिनको हमें बचाना है। मोदी ने माना कि मिल कर साथ रह रहे और सफलता हासिल कर रहे एक अरब से अधिक
भारतीय विश्व के लिए एक पे्ररणास्पद मॉडल हो सकते हैं। For Updates Check Hindi News; follow us on Facebook and Twitter