
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बॉलीवुड में एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल और टेलिविजन शो की मेजबान रही राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत अग्निचक्कर से की थी। नीरू भेद उर्फ़ राखी सावंत अक्सर अपने विवादस्पद बयानों की वजह से भी
सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों से राजनेता बनने तक का सफर कर चुकीं राखी सावंत ने ये मुकाम हासिल करने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। क्या आप जानते हैं यहां तक पहुंचने से पहले राखी सावंत ने
डोर टू डोर सेल्स गर्ल का भी काम किया था? नहीं जानते तो कोई बात नहीं चलिए आज हम बताते हैं। > मुंबई के एक गरीब परिवार में जन्मी राखी सावंत का जन्म साल 25 नवंबर 1978 को हुआ था। उनके पिता
का नाम सावंत है, जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। उनकी मां का नाम जय सावंत हैं, जो फिल्म डायरेक्टर राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन हैं। > राखी ने अपने फ़िल्मी करियर
की शुरुआत अग्निचक्कर से की। उन्होंने अपने शुरूआती करियर में कई लो बजट फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और डांस किया। वर्ष 2003 में राखी ने फिल्म चुरा लिया हैं तुमने में एक आइटम सांग किया। सावंत
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में छोटे-छोटे करते हुए नजर आ चुकी है। लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी फिल्म बतौर अभिनेत्री नहीं मिली। साल 2005 में वह एक वीडियो एल्बम परदेशिया में भी नजर आ चुकी हैं।
> मुंबई के एक गरीब परिवार में जन्मी राखी ने बहुत छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वो डोर टू डोर सेल्स गर्ल और शादी की पार्टी में वेट्रेस का जॉब कर चुकी हैं। असल में 10 साल की
राखी को अनिल अंबानी की शादी में वेट्रेस का काम करना पड़ा था। कहा ये भी जाता है की उस वक्त राखी का परिवार बेहद मुश्किलों से गुजर रहा था। राखी ने अनिल अंबानी की शादी में खाना तो परोसा लेकिन वो
उस रात खूब रोई थीं। [embedded content]