
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय को लेकर खबर है कि जल्द ही एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय दुबई बेस्ड बैंकर को डेट कर रही हैं। दोनों की प्यार की कहानी
लॉकडाउन में शुरू हुई थी। ऐसे में खबरें हैं कि अब कपल इस रिश्ते को शादी में बदलने जा रहा है। कोविड के कहर के बाद से लॉक़़डाउन के बीच मौनी दुबई में अपनी बहन के पास टाइम स्पेंड कर रही थीं।
टीओआई के मुताबिक मौनी रॉय की मुलाकात दुबई में बैंकर सूरज नंबिआर (Suraj Nambiar) से हुई। ऐसे में दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोस्ती के बाद सूरज और मौनी की लवस्टोरी शुरू हो गई। फिलहाल मौनी
रॉय की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन मौनी की शादी की चर्चा अब फैंस के बीच होने लगी है। बता दें, हाल ही में गौहर खान और जैद इस्माइल की शादी हुई है।
गौहर और जैद की लव स्टोरी भी लॉकडाउन में ही शुरू हुई थी। इसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया था। वहीं दूसरी तरफ अब वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की बातें भी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स
के मुताबिक 24 जनवरी को वरुण धवन और नताशा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में नागिन एक्ट्रेस मौनी के फैंस को भी लग रहा है कि मौनी भी शादी का मन बना चुकी हैं
और जल्द ही वह अनाउंसमेंट भी कर सकती हैं।
A post shared by mon (@imouniroy)
बता दें, मौनी रॉय सूरज की फैमिली से भी काफी करीब हैं। मौनी का सूरज के घर आना जाना भी शुरू हो गया है। मौनी की सूरज के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वही सूरज की फैमिली के साथ भी
वह कई तस्वीरों में दिखी हैं। मौनी टीवी पर अच्छी बेटी और बहू के किरदार निभा चुकी हैं। अब ऐसे में उनके फैंसस दुआ कर रहे हैं कि जल्द ही मौनी शादी के बंधन में बंधे ताकि उनके फैंस को उनका बहू
वाला अवतार रियल लाइफ में भी देखने को मिले।
कैलाश विजयवर्गीय, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, महिलाओं पर विवादित बयान देकर फिर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं और वे अच्छी तरह से कपड़े
पहनने वाली महिलाओं को पसंद करते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसे बयान दिए हैं, जिससे विवाद हुआ था। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।