अब रैंप पर जलवे बिखेर रहीं सपना चौधरी, देखें video

feature-image

Play all audios:

Loading...

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 से काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। ऐसे में अब सपना चौधरी की हर तरफ डिमांड है। जी हां, हाल ही में सपना चौधरी रैंप पर भी वॉक करती नजर आईं। दरअसल,


सपना चौधरी मिस इंडिया डीवा4 के फिनाले में जज के तौर पर पहुंचीं थीं। ऐसे में सपना रैंप पर वॉक करती हुई भी दिखाई दीं। सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।


तस्वीरों में सपना ऑफ व्हाइट इंब्राइडरी वाला लेहंगा और नीली चुन्नी पहने दिखाई दे रही हैं। सपना इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो भी सामने आया है।


वीडियो में सपना रैंप पर वॉक करते हुए और जज होने के नाते दो शब्द बोलती नजर आ रही हैं। बता दें, रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में सपना चौधरी कॉमनर के तौर पर गई थीं। इसके बाद सपना ने दर्शकों के


बीच खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। सपना घर से बेघर होने के बाद एक मनपसंदीदा सेलेब के तौर पर बाहर निकलीं। हाल ही में सपना चौधरी के कुछ म्यूजिक वीडियोज भी रिलीज हुए हैं। वीडियोज में सपना डांस करती


हुई नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले सपना का एक गाना जन्माष्टमी के खास मौके पर भी यूट्यूब पर सामने आया था। See more बताते चलें, सपना चौधरी हरियाणवी, हिंदी और पंजाबी गानों पर अपनी डांस का जलवा


दिखा चुकी हैं। इससे पहले सपना चौधरी का पंजाबी गाना ‘बिल्लौरी अंख’ भी सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने में सपना चौधरी के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। सपना चौधरी के


फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि जल्दी ही सपना चौधरी बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं। फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में सपना चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।