
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक बंगाली एक्ट्रेस की फोटोशॉप की हुई न्यूड तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कुछ
अज्ञात लोगों ने बांग्ला टीवी एक्ट्रेस मुधमिता चक्रबर्ती की फोटोशॉप की हुई न्यूड तस्वीरें एक वेब पेज पर पोस्ट कर दी थीं। इस वेब पेज पर पड़ोसी देश बांग्लादेश लिंक भी है। चक्रबर्ती ने शुक्रवार
को कोलकाता पुलिस हेडक्वार्टर में सीनियर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके बाद दोपहर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोलकाता पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘हम इस
मामले में पहले ही जांच शुरू कर चुके हैं। पहली नजर में ही तस्वीरें छेड़छाड़ की हुई नजर आ रही हैं। दो अलग-अलग तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। हम लोग उस आईपी एड्रेस को ढूंढ़ने में लगे हुए
हैं, जहां से ये छेड़छाड़ की हुई तस्वीरें अपलोड की गई हैं।’ एक्ट्रेस ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस तरह की छेड़छाड़ की हुई 100 तस्वीरें वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं। आपको बता दें, पहले भी
ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें एक्ट्रेसेज की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके इंटरनेट पर पोस्ट कर दी गईं।