
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कन्नड़ फिल्मों के एक्टर पॉपुलर एक्टर सुरेंद्र बंटवाल की हत्या कर दी गई है। एक्टर का शव बुधवार को उनके ही अपार्टमेंट में मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेंद्र बंटवाल का शव उनके कर्नाटक स्थित
अपार्टमेंट में सोफे पर पड़ा मिला। खबरों के मुताबिक उनके शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान हैं। फिलहाल सुरेंद्र बंटवाल की हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इससे पहले एक्टर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे जिसमें वह अपने हाथ में तलवार लहराते दिखे थे। इस वजह से उन पर केस भी हुआ था। एक्टर सुरेंद्र
बंटवाल की मौत की बात तब सामने आई जब उनके दोस्त उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक- बंटवाल के दोस्त उन्हें कई बार कॉल कर चुके थे, लेकिन बंटवाल फोन नहीं उठा रहे थे।
ऐसे में उनके दोस्त उनके घर पहुंच गए। जब उनके दोस्त घर के अंदर गए तो बंटवाल उन्हें सोफे पर पड़े मिले। गौर से देखा तो पता चला कि बंटवाल की बॉडी पर कई सारे घाव हैं और वह मृत सोफे पर पड़े हैं।
इसके तुरंत बाद ही पुलिस को खबर की गई।
एक वेबसाइट को बताते हुए पुलस ने कहा- ‘मामले की छानबीन शुरू हो गई है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक्टर की मौत से पहले आखिरी बार उनसे मिलने कौन आया था। रात में उनकी मुलाकात किससे हुई।
एक्टर को धारदार हथियार से मारा गया है।’
खबरें हैं कि बंटवाल के खिलाफ पहले ही 15 क्रिमिनल केस दर्ज थे। एक वीडियो उनका सामने आया था, जो कि ढाई साल पुराना था। इस वीडियो में वह तलवार हाथ में लहराते नजर आए थे। वीडियो में वह बीजेपी
कार्यकर्थाओं को धमकाते दिखे थे। इस वजह से दो बीजेपी के कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर भी आई थी। इसके बाद बंटवाल को गिरफ्तार भी किया गया था।
सिक्किम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 3 जवानों की मौत हो गई और 6 लापता हैं। बचाव दल खोज में जुटा है। पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। असम में 5
लोगों की मौत हुई, पीड़ितों को सहायता दी जाएगी। सिक्किम में फंसे पर्यटकों को बचाया गया।