
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बालिका वधु सीरियल और बधाई हो फिल्म में चर्चित रोल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को मंगलवार सुबह अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद एक निजी अस्पताल में
भर्ती कराना पड़ा। 75 वर्षीय अभिनेत्री पिछले काफी समय से बीमार थी। इन दिनों लॉकडाउन होने से उनके पास कोई काम भी नहीं था। इससे वे आर्थिक समस्याओं से भी घिरी हुई थीं। उनकी देखरेख के लिए उनके घर
में हर वक्त एक नर्स रहती है। नर्स ने मुंबई मिरर को बताया, “मैं उसे अस्पताल ले गई और फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।” टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को तीन बार राष्ट्रीय
पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म “तमस”, “मम्मो”, “सलीम लंगड़े पे मत रो”, “जुबेदा” और टीवी सीरियल “बालिका वधु” में वे अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को इससे पहले 2018 में भी ‘बधाई हो’ फिल्म के रिलीज होने के बाद ऐसी ही हालात से गुजरना पड़ा था। तब वह करीब एक वर्ष तक काम नहीं शुरू कर पाई थीं। कोरोना वायरस महामारी के
दौरान देशभर में लॉकडाउन के दौरान सिनेमा उद्योग में कामकाज ठप हो गया था। बाद में हालात सुधरने पर वरिष्ठ कलाकारों के कामकाज पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इससे ऐसे कलाकारों के सामने वित्तीय संकट
पैदा हो गया। इसको लेकर सुरेखा सीकरी ने महाराष्ट्र सरकार से 65 साल से अधिक उम्र के कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग भी की थी।
एजेंसी के मुताबिक घर में उनकी देखरेख करने वाली नर्स ने सबसे पहले इसकी जानकारी शेयर की। नर्स ने बताया कि घटना के वक्त वह जूस पी रही थी। तभी अचानक उन्हें स्ट्रोक आया। उन्हें फौरन निजी अस्पताल
ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इसकी जानकारी मिलने पर उनकी मदद के लिए बधाई हो में उनके साथ काम कर चुके गजराज राव और निर्देशक अमित शर्मा आगे आए। सुरेखा की सेहत के बारे में
उनके सहयोगी विवेक सिधवानी ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उन पर नजर रख रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि देव जुलाई 2025 में मीन राशि में वक्री होंगे और मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव से मकर, धनु और मीन राशि वालों के लिए भाग्य चमक सकता है। मकर राशि वालों
को साहस और संपत्ति में वृद्धि होगी, धनु राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी, और मीन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, नए संबंध बनेंगे और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।