
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
जय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों की सफल फिल्म सीरीज गोलमाल की चौथी किश्त पर काम भी शुरू हो चुका है। गोलमाल चार में गोलमाल सीरीज के पुराने
स्टार्स जैसे अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में फिमेल लीड में तब्बू और परिणीता चोपड़ नजर आएंगी। अजय देवगन के फिल्म की पूरी स्टार्स के
साथ एक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर किया। रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स 2008 में, और गोलमाल 3, 2010 में रिलीज
हुई थी। अब सात साल बाद अब गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। बीच में खबर थी कि अमिताभ बच्चन की आंखे-2 और अजय देवगन-परिणिति चोपड़ा की गोलमाल-4 एक
साथ दिवाली पर रिलीज होने वाली थीं, मगर अब गोलमाल 4 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ‘गोलमाल अगेन’ इस साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में इस बार प्रकाश राज भी नजर आएगें। ‘सिंघम’ के
बाद यह पहली बार होगा जब दोनों एक-साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे। तब्बू 17 साल बाद एक बार फिर कॉमेडी करते हुए देखी जाएंगी। तब्बू को आखिरी बार फिल्म ‘हेरा फेरी’ में कॉमेडी अंदाज मे देखा गया था,
जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आए थे। >