Railway group d exam 2018: रेलवे ग्रुप डी लेवल-1 के cbt-pet का पूरा पैटर्न, यहां देखें

feature-image

Play all audios:

Loading...

RRB GROUP D EXAM DATE 2018 19, ADMIT CARD 2018: भारतीय रेलवे में RRB Group D लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा की संभावित तिथि 17 सितंबर 2018 है। इसके लिए एडमिट कार्ड 7 सितंबर


2018 को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें RRB Group D में सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट भी होगा। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट दे सकेंगे। तो


चलिए जानते हैं परीक्षा का पूरा पैटर्न। RRB Group D में कुल 62,907 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा को कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT कहा जाता


है। चलिए सबसे पहले जानते हैं CBT का पूरा पैटर्न। RRB GROUP D CBT- CBT देने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित


होंगे। परीक्षा में पूछे गए सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टिपल चॉइस होंगे। परीक्षा चार खंड में विभाजित होगी जिनमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से


प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित खंड में 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग खंड में 30, जनरल साइंस खंड में 25 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स खंड में 20 प्रश्न होंगे। अब विस्तार से जानते हैं इनका


पूरा सिलेबस। गणित- नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, LCM, HCF, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, प्रॉफिट एंड लॉस, अलजेब्रा, ज्यामिति और ट्रिग्नोमेट्री,


प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वेयर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, आदि टॉपिक से जुड़े सवाल होंगे। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग- एनालोजीज, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलेगिजम,


जम्बलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने की क्षमता, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, वक्तव्य – तर्क और आकलन आदि टॉपिक होंगे। जनरल


साइंस- इसमें 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के हिसाब से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान टॉपिक्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल,


संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और अन्य विषय। RRB GROUP D PET- चलिए अब जानते हैं फिजिकल टेस्ट यानी PET के बारे में। PET क्वॉलिफाई करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन


उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में


पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।