
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
NEET 2019, JEE MAIN 2019, UGC NET 2019 NTA NEWS: National Testing Agency यानी NTA अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली NET, NEET, JEE (Mains) परीक्षाएं आयोजित कराएगी। ये परीक्षाएं अब से साल में एक
बार होती थीं लेकिन अब से ये दो बार आयोजित होंगी। परीक्षाओं का आयोजन पहले Central Board of Secondary Education यानी CBSE कराता था लेकिन अब परीक्षाएं National Testing Agency यानी NTA कराएगी।
शेड्यूल के मुताबिक National Eligibility Test (NET) दिसंबर में और JEE (Mains) साल में दो बार, जनवरी और अप्रैल में आयोजित होंगी। वहीं NEET परीक्षा फरवरी और मई में हुआ करेगी। देशभर के उच्च
शिक्षण संस्थानों में दाखिला पाने के लिए UGC NET परीक्षा क्वॉलिफाई करना अनिवार्य है। वहीं मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में और इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में दाखिला पाने के लिए क्रमश: NEET और JEE
क्वॉलिफाई करना अनिवार्य है। स्टूडेंट्स अब साल में दो बार परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकेंगे। स्टूडेंट्स जिस परीक्षा में बेस्ट स्कोर्स करेंगे उसी के अंक ही एडमिशन्स का आधार बनेंगे। चलिए और
विस्तार से जानते हैं परीक्षा का शेड्यूल। UGC-NET के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर 2018 तक चलेगी। परीक्षा 2 से 16 दिसंबर 2018 तक होगी। वहीं नतीजे जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में जारी किए
जाएंगे। JEE (MAIN) परीक्षा जनवरी और अप्रैल 2019 में होगी। आवेदन प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर तक चलेगी। परीक्षाएं 6 से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित होंगी और नतीजे फरवरी 2019 में जारी होंगे। वहीं
अप्रैल में JEE (MAIN) परीक्षा के लिए एप्लिकेशन प्रॉसेस फरवरी 2019 से ही शुरू हो जाएगा। परीक्षाएं 07.04.2019 से 21.04.2019 तक चलेंगी और नतीजे मई 2019 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
RAJASTHAN POLICE ADMIT CARD 2018 LIVE NEET (UG) परीक्षाएं फरवरी और मई 2019 में होगी। आवेदन प्रक्रिया 01.10.2018 से 31.10.2018 तक चलेगी। परीक्षाएं 03.02.2019 से 17.02.2019 के बीच 8 विभिन्न
बैठकों (सिटिंग्स) में होंगी। उम्मीदवार इनमें से कोई भी एक चुन सकेंगे। वहीं नतीजों की घोषणा मार्च 2019 में होगी। नतीजों की घोषणा जून 2019 में होगी। CMAT और GPAT जनवरी 2019 में होगी। आवेदन
प्रक्रिया 22.10.2018 से 15.12.2018 तक चलेगी। परीक्षा 27.01.2019 को होगी और नतीजे फरवरी 2019 में घोषित होंगे। सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर बेस्ड होंगी।