
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
हत्यारे ने महिला की हत्या कर सभी दांत उखाड़ लिए उनकी खोपड़ी का एक हिस्सा भी बेरहमी से निकाल लिया गया। इस भयानक हत्याकंड के बाद यहां हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस महिला के 2 बेटे थे
और उनके लापता होने के कुछ दिनों बाद उनकी लाश ऐसी भयानक हालत में मिली है। इस महिला की मां मारिया रुबियो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी 9 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी।
लेकिन उस दिन वो वापस घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी अगले दिन तक उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद मारिया ने पुलिस से संपर्क किया। ‘KRGV-TV’ ने खुलासा किया है कि पुलिस ने बीते 11 अगस्त
को महिला की लाश बेहद ही बुरी स्थिति में बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले उन्हें काफी टॉर्चर किया गया था। यह मामला Texas का है। मृतक महिला Lizbeth Flores के बारे में
मैक्सिकन अथॉरिटी ने कहा कि उनके पूरे शरीर पर चोट के कई निशान थे। किसी भारी हथियार से उनके सिर पर हमला करने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक बड़ा पत्थऱ भी मिला है जिसे
पुलिस हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मान कर चल रही है। पुलिस ने खुलासा किया कि महिला के शरीर पर सभी जगह जख्म थे। ‘Daily Mail’ की रिपोर्ट के मुताबिक महिला के सभी दांत निकाल लिए गए थे इसके
अलावा उनकी खोपड़ी का एक हिस्सा भी जबरन निकाल लिया गया था। यहां आपको बता दें कि इसके केस की जांच में FBI भी शामिल है। Lizbeth Flores की मौत के बाद उनकी मां मारिया ने कहा कि ‘उनकी बेटी अपनी
जिंदगी में काफी कुछ करना चाहती थी। उसके दो बच्चे थे और वो दोनों को अपने साथ रखना चाहती थी। मैं चाहती हूं कि उसकी हत्या में जो लोग भी शामिल थे उन्हें कठोर दंड मिले।’ Lizbeth Flores की मौत को
लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस Lizbeth Flores के बॉयफ्रेंड को भी ढूंढ रही है ताकि तफ्तीश से संबंधित कुछ सुराग हासिल किया जा सके। यहां सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस
हत्याकांड की निंदा की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।