अब महिला क्रिकेटर की घर में मिली लाश, फांसी लगाकर खुदकुशी की आशंका


Play all audios:

Loading...

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक महिला क्रिकेटर का शव उनके घर से बरामद हुआ है। अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की यह खिलाड़ी बेहद प्रतिभावान थीं। यह खिलाड़ी पिछले एक साल से त्रिपुरा अंडर-19


टीम से जुड़ी हुई थीं। अंडर-23 आयु वर्ग में इस खिलाड़ी ने टी-20 भी खेला है। महिला खिलाड़ी त्रिपुरा की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि 16 साल की खिलाड़ी का शव मंगलवार की रात उनके घर में


मिली है। बताया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। महिला रियांग नाम की आदिवासी जनजाति से आती थीं। Tripura Cricket Assocation Secretary तिमिर चंद्रा ने कहा कि


राज्य ने एक उभरता हुआ खिलाड़ी खो दिया। एक खिलाड़ी ने ‘PTI’ को बातचीत करते हुए वो काफी अच्छी थीं और हमें उनकी मौत से गहरा सदमा लगा है। यह पूछे जाने पर कि क्या वो किसी मानसिक परेशानी से गुजर


रही थीं। इसपर उनकी साथी ने कहा कि वो सीजन में काफी बेहतरन प्रदर्शन कर रही थी तब ही लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद हो गया। हमने कुछ ऑनलाइन क्लास साथ में किया था लेकिन हमें उनकी पारिवारिक समस्या


के बारे में जानकारी नहीं थी। [embedded content] आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट के अंदर खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की


खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत और उनके फैंंस दंग रह गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के घरवालों और उनके चाहने वालों ने उनकी मौत को लेकर साजिश की बात कही है। इधर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद


उनकी आत्महत्या की वजहों को लेकर जांच चल रही है। इस बीच करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एक्ता कपूर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में केस दर्ज कराया गया है। सुशांत सिंह के


आत्महत्या से जुड़े मामले में इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। वकील सुधीर कुमार ओझा ने यह केस दर्ज कराया है। कुल 8 लोगों पर केस दर्ज किया


गया है।