दो महीने से लापता है चीन का ये कारोबारी, एक साल पहले तक मुकेश अंबानी से भी ज्यादा थी दौलत

feature-image

Play all audios:

Loading...

चीन के जाने माने अरबपति और अलीबाबा समूह के मालिक जैक मा करीब दो महीने से लापता हैं। ये दावा चीन समेत इंटरनेशल मीडिया की खबरों में किया जा रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक जैक मा और चीन सरकार


के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि जैक मा ने अक्टूबर महीने में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी। इसके बाद से ही जैक मा रहस्यमयी तरीके


से गायब हैं। ये खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में चीन की सरकार ने अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ एकाधिकार-रोधी जांच शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा नवंबर 2020 में चीनी अधिकारियों ने जैक को


जोरदार झटका देते हुए उनके एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को निलंबित कर दिया था। वॉल स्‍ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ को रद्द करने का आदेश सीधा चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से


आया था। यही नहीं, जैक मा के अपने ही टैलेंट शो से उनका नाम और तस्‍वीर को भी हटा दिया गया है। जैक मा के सोशल मीडिया अकाउंट को देखें तो उन्होंने आखिरी ट्वीट 10 अक्टूबर 2020 को किया है। इसके बाद


से ही वह ट्वीटर से गायब हैं। नेटवर्थ: एशिया के सबसे दौलतमंद शख्स रह चुके जैक मा की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। वह 50.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दौलतमंद शख्सियतों की सूची में


25वें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि मार्च 2020 तक जैक मा एशिया के सबसे अमीर शख्स थे। वह दौलतमंद लोगों की सूची में मुकेश अंबानी से आगे रहते थे। हालांकि, इसके बाद मुकेश अंबानी ने उन्हें पछाड़


दिया। नजरबंद होने की आशंका: मीडिया रिपोर्ट में जैक मा को नजरबंद किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। आपको बता दें कि चीन सरकार अपनी आलोचना पर कई लोगों को नजरबंद कर चुकी है। इसमें चीन के


कारोबारी भी शामिल रहे हैं।