
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
रुद्रपुर में होली पर्व के चलते शहर में महिलाओं की ओर से बैठकी होली का आयोजन प्रतिदिन हो रहा है। By JagranEdited By: Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:34 PM (IST) जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : होली
पर्व के चलते शहर में महिलाओं की ओर से बैठकी होली का आयोजन प्रतिदिन हो रहा है। इसी क्रम में रुद्रपुर में शैल भवन स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फाग गीतों पर शैल
सांस्कृतिक समिति की महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। शैल सांस्कृतिक समिति की सुनीता पांडेय व सुशीला पांडेय ने अंबा के भवन में विरोजे होली और हां-हां मोहन गिरधारी होली
गीत गाकर समां बांधा। इसी तरह सुधा पटवाल व नीलम कांडपाल की टीम ने भी बैठकी होली पर एक से बढ़कर फाग गीत गाकर होली के पूर्व ही रंगों की छटा बिखेर दी। जिसमें मुख्य रूप से हरि धरे मुकुट खेले होली
का गायन किया गया। जिसमें सुधा जोशी, रेखा जोशी, सुनीता चंद्र, जानकी त्रिपाठी, पुष्पा जोशी, रेनू जोशी, सुनीता नेगी आदि मौजूद रहीं। होली त्योहार को लेकर सीओ ने ली बैठक संसू, केलाखेड़ा : थाना
प्रांगण में रविवार को होली के त्योहार को लेकर सीओ बाजपुर दीपशिखा अग्रवाल ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। वहीं क्षेत्रीय
जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से होलिका स्थल पर पुलिस बल तैनात करने की बात कही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीओ से नगर के आसपास जलाए जा रहे इलेक्ट्रानिक कचरे के धुंए
से गंभीर बीमारियां होने की शिकायत करते हुए रोकथाम की मांग की। इस मौके पर थानाध्यक्ष भुवन जोशी, एसआइ मनोहर, सतीश सुधा, अकरम पठान, जगदीश कंबोज, उदयपाल, शेर चंद, बलविदर सिंह, विचित्र सिंह आदि
थे।