
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BJP state president Swatantra Dev Singh भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार दोपहर शामली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। उन्होंने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं
की बैठक ली। कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। By Taruna TayalEdited By: Updated: Tue, 23 Mar 2021 02:45 PM (IST) शामली, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र
देव सिंह मंगलवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को देखते ही जय श्रीराम जय, श्रीराम के जयकारे
लगाए। इसका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जवाब दिया। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहींभाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार दोपहर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं
की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने खुद को वरिष्ठ कहने वाले कई नेताओं की भी चुटकी ली। कहा कि उन्हें संगठन की बुनियादी समझ नहीं
है और खुद को वरिष्ठ नेता कहते हैं। पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आए स्वतंत्र देव ने वार्ड अध्यक्ष और वार्ड संयोजक से फीडबैक लिया। भाजपा को तपस्या की पार्टी बताया। कहा कि अगर
मौज मस्ती चाहिए तो सपा और बसपा में चले जाइए। भाजपा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की तरह तपस्या करनी पड़ेगी। भाजपा में वंशवाद, जातिवाद,
क्षेत्रवाद, भाषावाद, लिंगवाद का कोई स्थान नहीं है। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के विरोध जताने की आशंका निर्मूल साबित हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कैराना
क्षेत्र के गांव कंडेला में होने वाले किसान संवाद सम्मेलन के लिए रवाना हो गए। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सतेंद्र
तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकियू कार्यकर्ता नहीं कर सके विरोध इससे पहलेे शामली पहुंचने पर अध्यक्ष के काफिले के साथ सैकड़ों गाड़ियां चल रही थी। नगर पंचायत कार्यालय से
थोड़ी ही दूर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी खड़े थे। कुछ ही पलों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बनत से गुजर गया। भाकियू कार्यकर्ता विरोध नहीं
कर सके। उधर कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला में स्थित चौधरी मान सिंह इंटर कालेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह किसान संवाद सम्मलेन को जल्द ही संबोधित करेंगे। यहां हजारों लोग मौजूद
हैं। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा नेता मृगांका सिंह हैं।