
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कानपुर, जेएनएन। CORONAVIRUS IN KANPUR LATEST NEWS पुलिस आयुक्त के प्रयासों से पुलिस लाइन स्थित अस्पताल को एल-वन केयर वार्ड के तौर पर तैयार कर दिया गया है। सीएमओ की ओर से यहां स्थायी तौर पर
एक डॉक्टर को तैनात किया गया है, जो कोरोना संक्रमितों का उपचार करेंगे। इसके साथ ही यहां ऑक्सीजन सिलिंडर आदि उपकरणों की भी व्यवस्था कराई गई है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि
पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के दौरान संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आकाश कुलहरि समेत 20 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। इसमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। डॉ. मनोज ने बताया कि पुलिसकर्मियों व उनके परिवार को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस लाइन स्थित अस्पताल को एल-वन वार्ड के रूप में तैयार कराया गया है। कुल 12 बेड लगाए गए हैं। हर बेड
पर ऑक्सीजन व अन्य उपकरण मौजूद होंगे। जरूरत पडऩे पर यहां आम लोगों को भी भर्ती कराया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालयों को सैनिटाइज कराने के लिए आठ विशेष मशीनों की व्यवस्था की गई है, जो फुहार
के रूप में किसी भी कक्ष को सैनिटाइज करेंगी। इससे फर्श व अन्य उपकरण खराब नहीं होंगे। टेलीमेडिसिन की भी व्यवस्था: अधिकारियों ने संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए टेलीमेडिसिन की भी व्यवस्था की है।
यानी कि पुलिसकर्मी किसी भी असहज स्थिति में तुरंत एक डॉक्टर से ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए संपर्क कर सकेंगे। उन्हें अपने शरीर का तापमान या ऑक्सीजन लेवल बताएंगे तो डॉक्टर उन्हें जरूरी दवाएं या
अन्य सलाह देंगे। इससे संक्रमित मरीजों को अहसास होगा कि डॉक्टर हर दिन उनकी मानीटरिंग कर रहे हैं। चालान के साथ मास्क भी देगी पुलिस: पुलिस अधिकारियों ने चालान करने के साथ ही अब लोगों को मास्क
भी बांटने की तैयारी की है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. मनोज ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से करीब तीन लाख मास्क का बैंक तैयार कराया जा रहा है। सड़कों पर पुलिस बिना मास्क लगाए किसी व्यक्ति का चालान
करेगी तो साथ में मास्क भी देगी।