
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
नागपुर। गंगा-जमुना बस्ती में एक देह व्यापार अड्डे पर लकड़गंज पुलिस ने छापा मारा। वहां से तीन किशोरियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने महिला दलाल धन्वंतरि कालखोर को गिरफ्तार किया है। अड्डे से
पुलिस ने 95 हजार रुपए नकद बरामद किया है। इसके पहले कई बार छापे मारे गए, लेकिन संभवत: पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में रकम बरामद हुई है। आरोपी महिला दलाल पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगा-जमुना बस्ती में धन्वंतरि कालखोर के देह व्यापार अड्डे पर 3 किशोरियों से जबरन धंधा कराया जा रहा है। पुलिस ने एक पंटर (नकली
ग्राहक) को उसके देह व्यापार अड्डे पर भेजा। पंटर ने उससे बातचीत की। उसे एक किशोरी के साथ अंदर भेज दिया गया। पंटर को पता चला कि अड्डे पर तीन किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पंटर ने
किशोरी के साथ अंदर कमरे में जाते ही मौका पाकर पुलिस दल को सूचना दिया। बाहर सादे वेश में खड़े पुलिस कर्मियों ने अड्डे पर छापा मारा। अड्डे से तीन किशोरियों को मुक्त कराया गया। लकड़गंज के
थानेदार एस. माने ने बताया कि तीनों किशोरियों को धन्वंतरि कालखोर रसोईघर के अंदर छुपाकर रखती थी। विशेष ग्राहक की मांग पर उन्हें वहां से निकाला जाता था। रसोईघर के अंदर ही तहखानानुमा कमरा बनाकर
रखा गया था। बाहर से किसी को भी यही लगता था कि वहां रसोईघर है। पुलिस ने उसके तहखाने तक पहुंची। तहखाने में दो युवतियों को इस कदर छुपाकर रखा गया था कि पहली नजर में कोई देख न सके। पंटर के साथ
वाली किशोरी सहित तीनों को पुलिस ने मुक्त कराया। पूछताछ में तीनों किशोरियों ने बताया कि वे ग्वालियर के बदनापुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने जब धन्वंतरि से तीनों किशोरियों के बारे में कड़ाई से
पूछताछ की तो उसने कहा कि वे उसकी बहन की बेटियां हैं। पुलिसिया अंदाज दिखाते ही सारा सच उगल दिया। तीनों किशोरियों को महिला सुधारगृह भेज दिया गया है। लकड़गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।