
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
संस, ठाकुरगंगटी ( गोड्डा) : जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के रुंजी गांव के निकट शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी शालिनी कुमारी की मौत हो गई। घटना स्थल पर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शालिनी अपनी मां चंदा देवी के साथ अपने घर से भिगंडा की ओर किसी काम से जा रही थी, तभी रुंजी गांव की ओर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से किशोरी को टक्कर मार
दी। रुंजी गांव के निकट बगीचा के पास मुख्य सड़क पर उक्त घटना घटी। निकट ही गैस एजेंसी भी है। ट्रैक्टर भी भिगंडा की ओर से ट्रॉली में मिट्टी लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर के चालक रूंजी ग्राम निवासी
अनिल पासवान है। चालक ने सामने ने धक्का मारा है। धक्का लगते ही शालिनी गिर कर बेहोश हो गई । हादसे के बाद चालक अनिल पासवान ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ट्रैक्टर रूंजी ग्राम निवासी विनोद मंडल का है।
घटना के बाद शालिनी के स्वजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने गम्भीर रूप से घायल शालिनी को हरी देवी रेफरल अस्पताल लाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव राजन ने देखने के बाद शालिनी को
मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ठाकुर गंगटी थाना प्रभारी फुलेस्वर प्रसाद सिंह, सहायक नागेंद्र कुमार गौड़ सहित पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पर जाकर जांच की । शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। शालिनी कुमारी राजेश कुमार साह व चंदा देवी की इकलौती बेटी थी। वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय भतखोरिया बालिका में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। शालिनी का दो बड़ा भाई
है। राजेश कुमार साह मूक बधिर हैं। किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। जबकि मृतका की माता चंदा देवी पोषण परामर्शी है। घटना के बाद शालिनी की मां, पिता, भाई सहित सभी स्वजनों का रो
रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना से रूंजी गांव में मातम छा गया है।