
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि जनवरी माह में हत्या हत्या का प्रयास फिरौती स्नेचिग और चोरी की 49 वारदात को हल करते हुए 79 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। By JagranEdited By: Updated: Wed,
10 Feb 2021 08:44 AM (IST) जागरण संवाददाता, रोहतक : जिला पुलिस ने जनवरी में हुई आपराधिक वारदात और उपलब्धियों का लेखा-जोखा जारी किया है। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि जनवरी माह में हत्या,
हत्या का प्रयास, फिरौती, स्नेचिग और चोरी की 49 वारदात को हल करते हुए 79 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध धंधों पर नकेल कसते हुए 132 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 149 आरोपितों को
गिरफ्तार किया। पाकस्मा गांव में महिला की हत्या, मकड़ौली गांव में नवल सिंह हत्याकांड, भिवानी चुंगी पर हुए अजीत हत्याकांड और खरैंटी के जयभगवान हत्याकांड के आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा 25 हजार के इनामी सोहित उर्फ रेंचो को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। हत्या के प्रयास की छह वारदात में आठ आरोपितों को पकड़ा गया। आनलाइन धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा
गया। जो आनलाइन बीमा करने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। अवैध हथियार के 15 और आबकारी अधिनियम के तहत 96 केस दर्ज अवैध हथियार के मामले में 15 केस दर्ज किए गए, जिसमें 17 आरोपितों को
गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से 13 पिस्तौल, एक रिवाल्वर, दो चाकू और 11 कारतूस बरामद किए गए। इसी तरह आबकारी अधिनियम के तहत 96 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 99 आरोपितों को पकड़ा गया। नशीले
पदार्थ के मामले में 11 केस दर्ज हुए, जिसमें 14 आरोपितों को पकड़ा गया। आरोपितों के पास से करीब साढ़े 22 किलोग्राम गांजा, एक किलो 31 ग्राम चरस, स्मैक और विनसिरेक्स आदि बरामद की गई। पांच बेल
जंपरों को भी पकड़ा गया। मास्क नहीं लगाने पर काटे गए 678 लोगों के चालान कोरोना संक्रमण के नियमों का उल्लंघन नहीं करने पर भी शिकंजा कसा गया। पुलिस ने 678 ऐसे लोगों के चालान किए, जिन्होंने मास्क
नहीं लगाया था। इनसे तीन लाख 39 हजार जुर्माना वसूला गया। इसी तरह यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 4073 वाहनों के चालान और 159 को जब्त किया गया। इनसे 30 लाख सात हजार रुपये जुर्माना वसूला
गया।