मां बनने जा रही अनुष्का शर्मा का न्यू ईयर सेलीब्रेशन पति विराट कोहली संग ऐसे मनाया जश्न

feature-image

Play all audios:

Loading...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ नए साल का जश्न मनाया। यह कपल जनवरी में माता-पिता बनने जा रहा है और प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने रात के दौरान विराट के साथ न्यू ईयर


सेलीब्रेट किया। इस अवसर पर विराट के साथ हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक भी शामिल हुई। जो इस साल की शुरुआत में माता-पिता बने थे। जोड़े को डिनर टेबल के आसपास इकट्ठा होते देखा


जाता है। अनुष्का ने एक प्रिंटेड ब्लैक ड्रेस पहनी थी जबकि विराट पूरे ब्लैक लुक में नजर आए। >  विराट लौट आए ऑस्ट्रेलिया से विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "जो दोस्त


नकारात्मक परीक्षण करते हैं वे एक साथ सकारात्मक समय बिताते हैं! सुरक्षित वातावरण में एक साथ मिलने जैसा कुछ नहीं। यह साल बहुत सारी आशा, आनंद, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। सुरक्षित


रहें।' बता दें ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद विराट पहली बार दिखाई दिए। विराट पेटरनिटी लीव पर हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर लौट आए। >  नतासा ने भी शेयर की तस्वीर नतासा ने


अनुष्का और विराट के साथ डिनर पार्टी वाली हार्दिक के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। वह एक काले रंग की पोशाक में बहुत सुंदर लग रही थी और हार्दिक एक प्रिंटेड शर्ट और डेनिम पहने नजर आए।