
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 26 Jan 2016 02:10:53 (IST) -गणतंत्र दिवस के मौके पर सराहनीय कार्यो के लिए दिया गया सम्मान -जीआरपी में तैनात रहे अनिल राय समेत दो एसआई व तीन कांस्टेबल्स का
मिला पुलिस पदक VARANASI खाकी की आन बान शान तब और बढ़ जाती है जब किसी पुलिस वाले के सीने पर मेडल्स लगाये जाते हैं और अगर ये मेडल राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले हो तो फिर क्या कहने। इसी
विशेष सम्मान के हकदार इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर बने हैं एएसपी एटीएस संतोष सिंह और हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह। अपने सराहनीय कार्यो के लिए इनको ये विशेष सम्मान मिला है। किया है बहुत काम
एंटी टेररिस्ट स्कॉट (एटीएस) वाराणसी इकाई के हेड एएसपी संतोष कुमार सिंह को पुलिस महकमे में उनके सराहनीय कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक दिया गया है। संतोष सिंह का चयन वर्ष ख्0क्म् में राष्ट्रपति
पदक के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह मेडल राष्ट्रपति अपने हाथों से चुनिंदा अधिकारियों को देते हैं। बाद में गृह विभाग की ओर से यह पुरस्कार वितरित किया जाता है। संतोष सिंह बनारस में
सीओ समेत एसपी सिटी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एसपी क्राइम रहते हुए बनारस में चल रहे मैच फिक्सिंग के बड़े नेक्सेस का खुलासा किया था। दो दिन पहले ही आतंकी
रिजवान की गिरफ्तारी में भी संतोष की अहम भूमिका रही। वर्ष ख्0क्ब् में उन्होंने दो पाकिस्तानी आतंकियों को गोरखपुर इलाके से एके भ्म् के साथ अरेस्ट किया था। इसके अलावा दो साल पहले उन्हें वाराणसी
में अपने कार्यकाल केदौरान नकली नोटों के धंधे पर रोकथाम लगाने में बड़ी कामयाबी मिली थी जिसमें नोटों की तस्करी के मामले में दस को गिरफ्तार किया था। इस तरह पूर्वाचल में फैले नकली नोटों के जाल
को काफी हद तक तोड़ने में कामयाब रहे। वहीं क्980 बैच के हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह को भी ये सम्मान दिया गया है। सीओ कैंट कार्यालय में तैनात राजकुमार सिंह पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी को लेकर
फेमस हैं। उत्कृष्ट सेवा के लिए इन्हें भी सम्मान संतोष सिंह और राजकुमार सिंह के अलावा बनारस में पुलिस विभाग में तैनात पांच और पुलिस वालों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
इनमें पुलिस पदक के लिए एसआई हरिकेश राय, एसआई राजकुमार गुप्ता समेत कांस्टेबल शोभनारायण पाण्डेय, अमर बहादुर और दुर्ग विजय सिंह को चुना गया है। इसके अलावा कैंट स्टेशन के पूर्व जीआरपी
इंस्पेक्टर अनिल राय को भी प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान देने का डिसीजन लिया है।