
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 24 Oct 2014 07:00:18 (IST) -शहर में पुलिस अधिकारियों को चलने के लिए मिला तेज रफ्तार व्हीकल --SSP, IG, DIG व SP सिटी के लिए आई नयी स्कार्पियो -अब क्राइम
होने के बाद स्पॉट पर पहुंचने में नहीं लगेगा वक्त VARANASI : बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'सिंघम' में जितना रौब वर्दी पहने पुलिस अधिकारी का था उतना ही रौब उसके व्हीकल स्कार्पियो का था।
ईमानदार और बेखौफ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले एक्टर अजय देवगन ने इसके सहारे जबरदस्त स्टंट करते हुए क्रिमिनल्स को सबक सिखाया है। अपने शहर की पुलिस भी सिंघम बनने की राह पर है।
हिन्दुस्तान मोटर्स की बेहद लोकप्रिय कार अम्बेसडर की मैन्युफैक्चरिंग बंद होने के बाद अब स्टेट गवर्नमेंट की ओर से पुलिस ऑफिसर्स को चलने के लिए स्कॉपियो उपलब्ध करायी गयी है। कई ऑफिसर्स इस तेज
रफ्तार वाहन से दौड़ लगाने लगे हैं। तो कई इसका इंतजार कर रहे हैं। तेज हो गयी रफ्तार अम्बेसडर का निर्माण बंद होने के बाद से पुलिस अधिकारियों के लिए नयी गाड़ी की तलाश चल रही थी। पुलिस
अधिकारियों ने तेज रफ्तार और पावरफुल व्हीकल की डिमांड की थी। स्टेट गवर्नमेंट ने उन्हें स्कॉर्पियो उपलब्ध कराया है। सबसे पहले शहर में एसएसपी को स्कार्पियो मिली। इसके बाद आईजी, डीआईजी, एसपी
सिटी के लिए नयी गाडि़यां आ पहुंचीं हैं। अब धीरे-धीरे अम्बेसडर का इस्तेमाल कम कर दिया जाएगा। क्योंकि पुरानी कारों की मरम्मत कराना और उनके पार्ट्स का मिलना भी मुश्किल हो रहा है। नयी गाड़ी
स्कार्पियो के मिलने से इस तरह की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। जरूरत है ताकतवर वाहन शहर की खराब सड़कों और रूरल एरिया के बड़ा होने की वजह से पुलिस अधिकारियों के लिए तेज रफ्तार और ताकतवर वाहन की
जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। पुराने वाहन से क्राइम स्पॉट पर पहुंचने में वक्त लगता था। अधिकारियों को परेशानी भी खूब झेलनी पड़ती थी। नयी गाड़ी डिमांड करते वक्त इस बात का भी विशेष
ध्यान रखा गया। पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए वाहन में इन सारी परेशानियों का हल तलाशा गया है। इसके पहले सीओज को बोलेरो भी इसी वजह से दी गयी थी।