भाजपा और संघ नहीं चाहते अयोध्या में बने राम मंदिर: प्रवीण तोगड़िया

feature-image

Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 19 Jan 2019 10:15:08 (IST) - तोगडि़या नौ फरवरी को करेंगे नई पार्टी की घोषणा - कश्मीर में लागू सेक्शन 35 ए किया जाएगा समाप्त [email protected] AGRA:


अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ। प्रवीण भाई तोगडि़या ने कहा भाजपा और संघ नहीं चाहते कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ- साथ मैं भी बहकावे में आग


गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब की बार देश में ¨हदुओं की सरकार बनेगी और दूसरे दिन ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। फरवरी में वे अपनी नई पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं।


सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लडे़ंगे। राममंदिर के लिए नहीं बनेगा कानून शुक्रवार को शमसाबाद रोड स्थित श्रीरामचंद्र फार्म हाउस पर आयोजित सर्वसमाज की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते


हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि मंदिर के लिए फिलहाल कानून नहीं बनेगा। वहीं संघ के एक बड़े पदाधिकारी ने भी 2025 तक की तारीख डाल दी है। भाजपा का पंचायत से लेकर


दिल्ली तक की कुर्सी पर कब्जा है। बावजूद इसके राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पा रही है। भगवान राम और देश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। एससी-एसटी मामले और तीन तलाक पर अध्यादेश आ सकता है


तो राम के लिए क्यों नही। अब भगवान राम को ज्यादा दिनों तक ऐसे नहीं रहने दिया जाएगा। नौ फरवरी को परिषद राजनीतिक दल की घोषणा करेगा। 2019 में सरकार बनने के बाद दूसरे दिन से अयोध्या में राम मंदिर


का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। डॉ। तोगडि़या ने कहा जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के लिए तो प्रक्रिया पूरी करनी होगी, लेकिन सेक्शन 35 ए को सरकार के गठन के सात दिन के अंदर समाप्त कर दिया जाएगा।


नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधा उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ाने वाले सम्प्रदाय विशेष के लोगों के यहां और संख्या बढ़ी तो उनकी सरकारी सुविधाएं समाप्त कर दी जाएंगी। कभी नहीं देखा चाय बेचते हुए


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए डॉ। प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि मोदी से 42 वर्षो से परिचय हूं। इतने वर्षो में कभी भी उन्हें चाय बेचते नहीं देखा। यदि किसी और ने देखा हो तो बताएं।