
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कानपुर। मई के महीने में पांच बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें टाइगर श्राॅफ की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' भी शामिल है। ये फिल्म 10 मई को रिलीज होने जा रही है। मालूम हो इस फिल्म
से चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय और एक्ट्रेस तारा सुतारिया बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। दे दे प्यार दे अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' भी मई के महीने में रिलीज होने
को बिल्कुल तैयार है। फिल्म 17 मई से थियेटर्स में दिखाई जाएगी। इसमें तब्बू अजय की एक्स वाइफ का रोल निभाएगीं और रकुलप्रीत सिंह उनकी गर्लफ्रेंड का। वहीं फिल्म का निर्देशन आकिव अली ने किया है।
इंडियाज मोस्ट वांटेड राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज की
बात की जाए तो ये 24 मई को आने वाली है। इसके अलावा अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'संदीप संग पिंकी फरार' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीती चोपड़ा होंगी। सेटर्स
अश्विनी चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सेटर्स' 3 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में एक्टर आफताब शिव दसानी नजर आने वाले हैं। फिल्म में आफताब के साथ 'प्यार का पंचनामा'
एक्ट्रेस सोनाली सहगल, श्रेयस तलपड़े और इशिता दत्ता भी नजर आने वाली हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल तस्वीरें: 'SOTY 2' में टाइगर संग
रोमांस करने वाली Tara Sutaria कौन हैं, यहां जानें ब्लैंक फिल्म 'ब्लैंक' में एक बार फिर सनी देओल पुलिस काॅप के रोल में दिखेंगे। बेहजाद खंबाटा के निर्देशन में बनी फिल्म
'ब्लैंक' भी 3 मई को रिलीज होगी। मालूम हो हाल ही में सनी देओल ने बीजेपी ज्वाॅइन की है। इसकी वजह से एक्टर चर्चा में आ गए हैं। हो सकता है फिल्म को उनके सुर्खियों में रहने का फायदा
मिले।