'उड़ता पंजाब' से शाहिद का ये रॉकस्‍टार लुक हर बार से है जरा हटके

feature-image

Play all audios:

Loading...

BY: RUCHI D SHARMA | Updated Date: Wed, 13 Apr 2016 09:05:42 (IST) ऐसी है जानकारी बीते दिनों फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस फिल्म का मोशन लोगो जारी किया था। इसको लेकर आलिया ने टि्वटर पर


लिखा था, 'तो लीजिए हम आ गए हैं। क्या आप तैयार हैं। तो देखिए..'उड़ता पंजाब' का मोशन लोगो।' इस ट्वीट के साथ ही आलिया ने एक वीडियो की लिंक भी शेयर किया था। ऐसा है पोस्टर


उनके इस लिंक में आलिया भट्ट की अगली फिल्म का मोशन लोगो दिखाया गया था। इसके कुछ देर बाद ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। वहीं इसके बाद अब मंगलवार को शाहिद कपूर का पहला लुक जारी किया


गया है। पोस्टर में उनका ये लुक वाकई काफी हट के है। > Milna Hain Tommy Singh se ? #UdtaShahid #UdtaPunjab > pic.twitter.com/isSxlL50hQ > — Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 12, 


2016 ऐसा बताया गया फिल्म के बारे में फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है कि इसमें शाहिद कपूर एक पंजाबी रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार का नाम है टॉमी सिंह। वैसे उनके इस फर्स्ट


लुक से उनके किरदार को लेकर काफी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं। 'उड़ता पंजाब' एक थ्रिलर फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि पंजाब से ताल्लुक रखती है। फिल्म में करीना कपूर खान भी हैं। लंबे अरसे के


बाद करीना और शाहिद किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। inextlive from Bollywood News Desk