
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
नई दिल्ली (एएनआई)। पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, जो हरियाणा राज्य से आती हैं। उन्होंने मुंबई में पहली बार गणपति उत्सव मनाया। मानुषी ने शनिवार को अपनी पहली गणेश चतुर्थी को
पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा के साथ मनाया। 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने घर पर गणेश चतुर्थी समारोह से कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जहां वह और उसके पिता गणपति से प्रार्थना करते हुए
दिखाई दे रहे हैं। > पहली बार मना रही गणपति उत्सव मानुषी ने त्यौहार मनाने के अपने पहले अनुभव के बारे में बाते कीं। मानुषी ने बताया कि हरियाणा राज्य से आने वाले उसके माता-पिता हमेशा से
चाहते थे कि वह विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करें। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि मैं विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करूं और उन्हें मनाऊं। मैं हरियाणा से हूं
लेकिन मुंबई मेरा घर भी है। यह पहला साल है जब मैं गणपति को घर पर रख रही हूं और मैं अपनी खुश व्यक्त नहीं कर सकती।' > गणेश जी की मूर्ति के अंदर का बीज बन जाएगा पौधा मानुषी ने आगे कहा,
"इस तरह से त्यौहारों को मनाना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोगों और संस्कृतियों को करीब लाता है लेकिन अगर हम इसे सबसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मना सकते हैं, तो हम प्रकृति संरक्षण के
लिए भी योगदान करेंगे।" पूर्व मिस इंडिया, ने अपनी इको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति के बारे में विस्तार से बताया कि इसमें बीज लगे हुए हैं, जो बाद में एक पौधे में उग आएंगे। उन्होंने लिखा,
'मेरे गणेश जी की मूर्ति में बीज लगे हुए हैं इसलिए मैं इन्हें घर पर एक बर्तन में विसर्जित करूंगी। #HappyGaneshChaturthi।' गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय त्योहार महाराष्ट्र, तमिलनाडु,
कर्नाटक, गुजरात सहित अन्य राज्यों में बहुत भव्यता के साथ मनाया जाता है।