
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: | Updated Date: Mon, 23 Nov 2015 08:55:01 (IST) ऐसा है ये वीडियो वीडियो में म्यूजिक दिया गया है रोज़र मिलर का, ओ-डी-लोली...। म्यूजिक के साथ दिखाई गई है दोस्ती कई खूंखार जानवरों की
दोस्ती कुछ सीधे और शांत जानवरों के साथ। इन प्यारे-प्यारे जानवरों की ये दोस्ती देख आपका मन भी प्यार और खुशियों से भर जाएगा। ऐसी दोस्ती देख दंग रह जाएंगे आप वीडियो में एक बिल्ली देखभाल
कर रही है डकलिंग की, एक कुत्ता खेल रहा है हाथी के साथ, एक बाघ और एक भालू आपस में गले मिल रहे हैं और एक शिकारी कुत्ता खेल रहा है वनमानुष के साथ। इन सभी जानवरों को आपस में खेलता-खिलखिलाता
देख आप भी दंग रह जाएंगे। [embedded content] इन्होंने किया है तैयार यूके की एक वीडियो टेक्नोलॉजी कंपनी ने एंड्रॉयड के साथ मिलकर इस वीडियो को बनाया और तैयार किया है। इसे नाम दिया है Friends
Furever का। वीडियो के सबसे ज्यादा नंबर में शेयर कराए जाने के कारण इसे कंपनी के टॉप 20 ग्लोबल वीडियो एड्स चार्ट में जगह दी गई है। इस ऐड का प्रीमियर 5 फरवरी को किया गया है और तब से अब तक इसे
60 लाख लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं और यूट्यूब पर इसको अब तक करीब 2 करोड़ 6 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। inextlive from Bizarre News Desk