
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 22 Apr 2015 07:02:19 (IST) मौसम से फसलों की भारी तबाही के चलते आत्महत्या करने वाले किसानों को मिलेगी सुविधा VARANASI: खराब मौसम से फसलों की भारी तबाही के
चलते आत्महत्या करने किसानों के परिवार के लोगों का लक्ष्मी हॉस्पिटल फ्री इलाज किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय किसान सभा उन्हें गोद लेगा। इस योजना से उन किसानों को लाभान्वित किया जायेगा जिनके
परिवार के मुखिया की मृत्यु फसलों के तबाही के चलते हार्ट अटैक से हुई है। यह जानकारी लक्ष्मी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ। अशोक कुमार राय व राष्ट्रीय किसान सभा के अध्यक्ष भारत प्रेम भारद्वाज ने
पत्रकारों को दी। डॉ अशोक राय ने बताया कि लक्ष्मी हास्पिटल में छह किसानों के युवकों अथवा युवतियों को दो वर्षीय एएनएम, डिप्लोमा इन ओटी और डिप्लोमा इन डायलिसिस की फ्री टेनिंग दी जायेगी। भारत
प्रेम भारद्वाज ने बताया कि चिकित्सा और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए वर्ष ख्0क्भ् का उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार लक्ष्मी हॉस्पिटल को दिया जायेगा।