
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 26 Sep 2016 07:40:29 (IST) ALLAHABAD: अग्रसेन जयंती पर रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के तहत 'अग्रसेन मैराथन' प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य
अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के धर्मेद्र यादव प्रथम, श्याम बिन्द द्वितीय व अभिषेक बिन्द तृतीय स्थान पर
रहे। जबकि महिला वर्ग में अंजली पटेल ने पहला व रंजना पटेल ने दूसरा और अंजली पटेल द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नीरज अग्रवाल के द्वारा प्रथम रहे धावकों को 192 लीटर का रेफ्रिजरेटर,
द्वितीय को 20 लीटर मोइक्रोवेब व तीसरे स्थान पर रहे खिलाडि़यों को मिक्सर ग्लाइंडर दे कर पुरस्कृत किया गया। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, संयोजक डॉ। कीर्तिक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
आरके अग्रवाल ने अतिथियों का अभार जताया। इसी तरह अग्रवाल महिला मंडल इलाहाबाद की ओर से जयंती पर चित्रकला, मेहंदी, राखी सजावट आदि प्रतियोगिताएं हुई।