वास्तु टिप्स: ये पौधे घर में लगाने से लव लाइफ होगी और शानदार टेंशन जाएंगे भूल

feature-image

Play all audios:

Loading...

BY: KARTIKEYA TIWARI | Updated Date: Tue, 04 Dec 2018 10:36:41 (IST) पेड़-पौधों को लगाने से वातावरण में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर हम वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, अपने घर में


लगाए जाने वाले पौधों का चयन करें तो इसका हमारे जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हमारी लव लाइफ पहले से और बेहतर होगी और हम आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में


जिनको घर में लगाने से सौभाग्य बढ़ता है। 1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना बहुत ही शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट शुक्र ग्रह का कारक है। शुक्र की उपस्थिति में


पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं। 2. घर में कांटेदार व दूध (जिनके कटने-छिलने पर सफेद द्रव्य निकलता हो) वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए क्योंकि कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। गुलाब जैसे


कांटेदार पौधे लगाए जा सकते हैं, पर इसे घर की छत पर रखें तो बेहतर रहेगा। 3. घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। 4. घर या


कार्यस्थल (दुकान व ऑफिस) की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए गुलदस्तों में रोज ताजे फूल लगाएं। फूलों के गुलदस्ते ताजगी व सौभाग्य की वृद्धि करते हैं। मुरझाए फूल व पत्तियां निगेटिव एनर्जी


उत्पन्न करती हैं। 5. बेडरूम में किसी भी तरह के पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे मैरिड लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। डाइनिंग व ड्रॉइंग रूम में गमले रखे जा सकते हैं। 6. यदि घर की किसी दीवार पर


पीपल उग आए तो उसे पूजा करके हटाते हुए गमले में लगा देना चाहिए। पीपल को बृहस्पति ग्रह का कारक माना जाता है। 7. बोनसाई पौधा भी घर में तैयार नहीं करने चाहिए और न ही बाहर से लाकर लगाने चाहिए।


वास्तुशास्त्र के अनुसार बोनसाई पौधा घर में रहने वाले सदस्यों का आर्थिक विकास रोकते हैं। 8. तुलसी का पौधा बेहद कल्याणकारी, बहुउपयोगी, पवित्र एवं शुभ माना जाता है। तुलसी में एंटीबायोटिक सहित


अनेक औषधीय गुण होते हैं। इसका स्पर्श व इसकी हवा दोनों लाभकारी है। इसलिए इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा वायु प्रदूषण को भी कम करता है। तुलसी का पौधा घर के ब्रह्म स्थल यानी


बीचोंबीच लगाना चाहिए। वैसे इसे घर के किसी भी कोने में लगाया जा सकता है। इसे गंदे स्थान पर न लगाएं। 9. गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे घर में लगाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे मानसिक तनाव व


अवसाद में कमी आती है। 10. बेडरूम के नैऋत्य कोण में टेराकोटा या चीनी मिट्टी के फूलदानों में सूरजमुखी के असली या नकली फूल लगा सकते हैं। 11. पौधे व फूलों का उपयोग घर के नुकीले कोणों व


उबड़-खाबड़ जमीन को ढकने के लिए किया जा सकता है। 12. घर में खूबसूरत पत्ती वाले पौधे जैसे- साइकस, एक्लिया, अर्लिया, फिलोडेण्ट्रोन व ऐरिका आदि लगाए जा सकते हैं। चंपा, नागचंपा, चमेली, बेला, रात


रानी आदि फूल घर के बाहर ही लगाएं। डिप्रेशन से बचना है तो हर रोज तुलसी के पौधे की 11 बार करें परिक्रमा, जानें 10 आसान उपाय वास्तु टिप्स: तनाव से बचने के लिए ऑफिस में लगाएं ये पौधे, मिलेगा


सुखद एहसास