- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 22 Mar 2017 07:40:35 (IST) CHAIBASA : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएएसएफ) प्रमुख बचेंद्री पाल एक बार फिर एवरेस्ट अभियान की तैयारी में हैं। बचेंद्री पाल
आगामी ख्म् मार्च, ख्0क्7 से गोक्यो एवरेस्ट बेस कैंप ग्रैंड सर्कल के लिए महिला अभियान दल का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होने इस अभियान में टाटा स्टील के हेमंत गुप्ता तथा पायो मुर्मू को भी शामिल
किया है.ताकि वे एवरेस्ट अभियान पर जाने से पहले खुद को ऊंचाई और कठिन चढ़ाई के लिए तैयार हो सकें। ये दोनों एवरेस्ट बेस कैंप तक साथ रहेंगे और यहां से वे अलग मार्ग से होते हुए एवरेस्ट की चोटी तक
पहुंचने के मार्ग पर बढ़ जाएंगे। छह महिलाओं की टीम बचेंद्री पाल के नेतृत्व में म् महिलाओं की एक टीम गोक्यो एवरेस्ट बेस कैंप ग्रैंड सर्कल के लिए जीरी रूट से जाएगी। लुक्ला तक पहुंचने के एक
हफ्ते के कठिन ट्रैक के बाद यह दल नामचे तक एवरेस्ट ट्रेल पर आगे बढ़ेगा जहां से एक अलग रास्ता गोक्यो की ओर चला जाता है। इस अभियान के सदस्य क्7भ्00 फुट की ऊंचाई पर गोक्यो रिज तक पहुंचेगे और
यहां तक पहुंचने से पहले लोबुचे बेस समेत क्म् से क्7 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दो ऊंचे पर्वतीय दर्रों को पार करने के बाद एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचेगे। हेमंत और पायो मुर्मू को एवरेस्ट बेस कैंप
से ही एवरेस्ट अभियान के लिए विदा किया जाएगा। अकांगागुआ फतह कर चुके हैं आईआईटी छात्र रह चुके मुंबई के हेमंत ख्0क्फ् में टाटा स्टील से मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर जुड़े थे, जबकि पायो मुर्मू
टाटा स्टील की रॉ मैटिरियल डिवी•ान में लोको ट्रैफिक ग्राउंड कंट्रोल स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं। हेमंत गुप्ता ख्0क्भ् में अमेरीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकांगागुआ (ख्ख्8म्0 फुट) की चढ़ाई कर
चुके हैं। इस टीम में बछेंद्री पाल के अलावा प्रेमलता अग्रवाल टाटा स्टील में अधिकारी तथा पद्मश्री पुरस्कार विजेता जो सातों महाद्वीपों की सातों सवचर््च्च चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। ओडि़शा की
स्वर्णलता दराई, नोवामुंडी झारखंड से शांति हेमब्रम,उत्तराखंड की पूनम राणा, सीमा सुरक्षा बल दिल्ली से वी सरस्वती व देहरादून की अमला रावत शामिल हैं। टीएसएएफ स्टाफ से संदीप टोलिया भी इन अभियानों
के जरिए महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त करने के लिए इनसे जुड़ रहे हैं।