
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मयंती लैंगर ने रखा था करवाचौथ व्रत करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए खास होता है। अब वो चाहें आम इंसान हो या सेलेब्रिटी। भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर भी रविवार को
करवाचौथ का व्रत थीं। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बावजूद मयंती स्पोर्ट्स चैनल के लिए एंकरिंग करती नजर आईं। इन दिनों भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज चल रही है। ऐसे में मयंती अपने सहयोगी एंकर
जतिन सप्रू और अर्जुन पंडित के साथ इस पूरे सीजन को कवर कर रही हैं। > Two coffees and a Karvachauth .. Guwahati - Here we come! #IndvAus > #NerolacCricketLive pic.twitter.com/xqFV4PKlop
> — Jatin Sapru (@jatinsapru) 8 October 2017 साथी एंकर ने किया मजाक रविवार को जब करवाचौथ का व्रत था। उस दिन भी मयंती अपने काम में बिजी रहीं। बीच में उन्होंने ब्रेक लिया। इस दौरान जतिन और
अर्जुन कॉफी पीने लगे लेकिन मयंती का व्रत था। इसलिए उन्होंने कुछ खाया पिया नहीं। बस फिर क्या था जतिन को थोड़ा मजाक सूझा और उन्होंने साथ में एक फोटो खींचकर ट्वीट कर दी। कैप्शन लिखा कि, दो
कॉफियां और एक करवाचौथ, दरअसल जतिन और अर्जुन कॉफी पी रहे थे जबकि मयंती खाली बैठीं थी। Cricket News inextlive from Cricket News Desk